Skip to main content

ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II


     आईडी और क्‍लास ये एचटीएमएल में अन्‍य भाषाओं (सीएसएस, जावास्क्रिप्‍ट आदि) के प्रवेश के मार्ग के रूप में प्रयोग किये जाते हैं । आईडी और क्‍लास के आश्रित होकर ही हमारे एचटीएमएल पेज को स्‍टाइल किया जाता है । इसका उदाहरण हम पीछे देख चुके हैं, यहाँ हम इनको भली प्रकार से समझने का प्रयत्‍न करेंगे ।

<!doctype html>
<head>
</head>
<body>

<div id="box" >
This is a box.
</div>
<div id="post" class="box" >
This is a box.
</div>
<p class="box">This is a paragraph </p>
</body>
</html>

   उपर्युक्‍त कोडिंग में हमने बॉडी सेक्‍शन में एक डीआईवी बनाया जिसको हमने ''बाक्‍स'' आईडी प्रदान की है । दूसरी डीआईवी जिसे हमने पोस्‍ट आईडी तथा बाक्‍स क्‍लास प्रदान किया है तथा तीसरा पैराग्राफ जिसे हमने क्‍लास बाक्‍स प्रदान किया है ।
    इसके पहले कि इसमें स्‍टाइल प्रयोग किया जाये यह बताना आवश्‍यक होता है कि आईडी को चिन्हित करने के लिये आईडी नाम के आगे हैश (#) तथा क्‍लास को चिन्हित करने के लिये क्‍लास नाम के आगे डाट (.) लगाना आवाश्‍यक है अन्‍यथा आपका सीएसएसस्‍टाइल आपकी आईडी या क्‍लास को चिन्हित नहीं कर सकेगा ।
अब इसमें स्‍टाइल प्रयोग करके देखेंगे । स्‍टाइल का प्रयोग तीन तरीके से किया जाता है । इन तरीकों को विस्‍तार से आगे समझेंगे । यहाँ स्‍टाइल का प्रयोग हेडसेक्‍शन में किया जा रहा है ।

<!doctype html>
<head>
<style>
#box
{
width:200px;
height:50px;
border:1px solid green;
background:yellow;
}

#post
{
width:200px;
height:50px;
border:1px solid green;
background:red;
}

.box
{
width:200px;
height:50px;
border:1px solid green;
background:red;
}
</style>

</head>
<body>

<div id="box" >
This is a box.
</div>
<div id="post" class="box" >
This is a box.
</div>
<p class="box">This is a paragraph </p>
</body>
</html>

इसका परिणाम कुछ इस तरह दिखाई देगा ।

This is a box.
This is a box.
This is a paragraph

यहाँ हमने चौडाई 200पिक्‍सल, उचाई 50पिक्‍सल, बार्डर 1 पिक्‍सल तथा बैकग्राउंड कलर स्‍टाइल का प्रयोग किया है ।
अब स्‍टाइल से हम पोस्‍ट आईडी को हटा देते हैं ।

<!doctype html>
<head>
<style>
#box
{
width:200px;
height:50px;
border:1px solid green;
background:yellow;
}

.box
{
width:200px;
height:50px;
border:1px solid green;
background:red;
}
</style>

</head>
<body>

<div id="box" >
This is a box.
</div>
<div id="post" class="box" >
This is a box.
</div>
<p class="box">This is a paragraph </p>
</body>
</html>

इसका परिणाम भी ठीक वही होगा ।

This is a box.
This is a box.
This is a paragraph

पोस्‍ट आईडी के स्‍टाइल को हटा देने पर भी हमें कोई बदलाव दिखाई नहीं देगा । क्‍यँकि बाक्‍स क्‍लास अभी भी मौजूद है । अर्थात् क्‍लास सेलेक्‍टर का प्रयोग एक से अधिक सेक्‍शन को एक तरह की स्‍टाइल प्रदान करने के लिये किया जाता है ।
   आईडी का प्रयोग प्राय: किसी एक ही सेक्‍शन को सेलेक्‍ट करने के लिये करते हैं तथा क्‍लास का प्रयोग तब किया जाता है जब आपको कई सारे सेक्‍शन में एक ही तरह का बदलाव चाहिये हो । हालाँकि आईडी का प्रयोग भी आपको यह सुविधा दे सकता है किन्‍तु कइ्र सेक्‍शन में एकसाथ बदलाव के लिये क्‍लास का प्रयोग एक बेहतर विकल्‍प है ।

    आशा है यह लेख आपको समझ में आया होगा । यदि कोई शंका बची रह गई हो तो अवश्‍य लिखें ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...