Skip to main content

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)


     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है ।

सीएसएस प्रयोग विधि

सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है ।
  1. सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना ।
  2. सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना ।
  3. सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना ।

सीएसएस का बाह्य प्रयोग -

      सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार करने में बडी मशक्‍कत करनी पड सकती है । इसका सबसे बेहतरीन तरीका है कि अपनी सारी स्‍टाइल कोडिंग को एक अलग सीएसएस फाइल में सेव की जाये और उसे अपने एचटीएमएल फाइल से लिंक कर दिया जाये । इससे आपका परिणाम भी सही प्राप्‍त होता है और आपकी फाइल भी बोझिल होने से बच जाती है ।
      एचटीएमएल में सीएसएस फाइल बाहर से लिंक करने के लिये आपको अपना एचटीएमएल कोड अलग फाइल में तथा सीएसएस कोड अलग फाइल में रखना होगा ।

उदाहरण -
      पहले हम अपना एचटीएमएल पेज कोड करते हैं जिसे हम होम.एचटीएमएल (home.html) नाम से सेव कर लेते हैं । इसे कैसे करते हैं यह जानने के लिये हमारा एचटीएमएल ट्यूटोरियल देखें ।
होम.एचटीएमएल फाइल के अन्‍दर निम्‍न कोड लिखते हैं ।
 
<!doctype html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<link rel="stylesheet" href="style.css" />
</head>
<body>
<div id="container">
<h1>Example of CSS</h1>
<p>This is an Example of CSS linked from outside</p>
</div>
</body>
</html>






     अब दूसरी फाइल बनाते है जिसको स्‍टाइल.सीएसएस (style.css) नाम से सेव करते हैं । इसके अन्‍तर्गत निम्‍नलिखत कोड लिखेंगे ।

body
{background:green;}

#container
{
margin:auto;
background:white;
border:2px solid yellow;

width:900px;
padding:50px;
height:400px;
}

h1{color:red;}
p{color:green; font-family:Times New Roman; font-size:20px;}





      इन दोनों फाइल्स को एक ही फोल्‍डर में अथवा एक ही स्‍थान पर सेव करेंगे । अब उस फोल्‍डर में जाकर अपने होम.एचटीएमएल पेज को डबल क्लिक करें । इससे आपका पेज आपके ब्राउजर में खुल जायेगा और आपका रिजल्‍ट आपको दिखाई पडेगा ।

 

अब इसे समझते हैं ।
     आपका एचटीएमएल डाक्‍यूमेण्‍ट जिसका नाम होम.एचटीएमएल है अपने अन्‍दर कुछ टैग लिये हुए है जिसको स्‍टाइल.सीएसएस डाक्‍यूमेण्‍ट में स्‍टाइल किया गया है । स्‍टाइल.सीएसएस डाक्‍यूमेण्‍ट को आपके एचटीएमएल डाक्‍यूमेण्‍ट के हेड सेक्‍शन में <link rel="stylesheet" href="style.css" /> कोड के द्वारा लिंक कर दिया गया है ।
अब आपका स्‍टाइल.सीएसएस स्‍टाइल आपके एचटीएमएल कोड को प्रभावित करता है व आपको आपका वांछित परिणाम प्रदान करता है । इस परिणाम में परिवर्तन करने के लिये हमें मात्र स्‍टाइल.सीएसएस डाक्‍यूमेण्‍ट की कोडिंग में ही परिवर्तन करना है और हमारे पेज में परिवर्तन दिखने लगेगा ।

इसे आगे हम और विस्‍तार से समझेंगे ।

Comments

  1. Maine wapka se website bna li he hum jab google me site dalte he to wah aa jaati he but dusra open karta he to did not matching aata he kya karu

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...