Skip to main content

फार्म बनाना (Form) ||



    एचटीएमएल फार्म एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण विषय है । यदि आप अपने पेज में कान्‍टैक्‍ट फार्म, कमेण्‍ट बाक्‍स, या यूजर रजिष्‍ट्रेशन सिस्‍टम देना चाहते हैं तो आपको फार्म समझना बहुत ही आवश्‍यक है ।

    एचटीएमएल फार्म बनाना उतना ही आसान है जितना कि टेबल । बस इसमें थोडी सी सावधानियाँ बरतनी होती हैं । थोडे से एलीमेण्‍ट्स और जुड जाते हैं और निश्‍चय ही आपके फार्म का प्रयोग क्‍या होना है उसके अनुसार इसकी जटिलता भी बढ जाती है ।
यहाँ हम एक सामान्‍य से एचटीएमएल फार्म को बनाना सीखेंगे । फिर धीरे धीरे हम और आगे बढते हुए इसके सम्‍पूर्ण प्रयोग को सीखेंगे ।

<!DOCTYPE HTML>
<html>
<head><title>HTML FORM</title></head>
<body>

<form>
<input type="text" name="fname" value="First Name" /><br/>
<input type="text" name="lname" value="Last Name" /><br/>
<input type="text" name="mob" value="Mobile Number" /><br/>
<input type="text" name="email" value="Email" /><br/>
<textarea>Your Comment</textarea><br/>
<input type="submit" value="submit" />

</form>
</body>
</html>


परिणाम - 







अब इसे ठीक से समझते हैं ।

<!DOCTYPE HTML>
<html>
<head><title>HTML FORM</title></head>
<body>

<form> - फार्म ओपिनिंग टैग शुरू
<input - इनपुट ओपिनिंग टैग
 type= - इनपुट का प्रकार (उदा. अक्षर, पासवर्ड, नम्‍बर, समय आदि)
"text" - इनपुट का प्रकार अक्षर हो इसके लिये ''इनपुट टाइप टेक्‍स्‍ट'' ।
name= इनपुट का नाम (विशेषत: डाय‍नैमिक प्रयोग के लिये परिभाषित)
"fname" - परिभाषित नाम एफनेम
value= इनपुट की वैल्‍यू (जो प्रयोगकर्ता को दिखाई देती है )
"First Name"  - इनपुट वैल्‍यू सेट
/> इनपुट टैग बन्‍द
<br/> लाइन ब्रेक
<input type="text" name="lname" value="Last Name" /><br/> - लास्‍टनेम इनपुट
<input type="text" name="mob" value="Mobile Number" /><br/> - मोबाइल इनपुट
<input type="text" name="email" value="Email" /><br/> ईमेल इनपुट
<textarea>Your Comment</textarea><br/> - प्रयोगकर्ता के कमेण्‍ट
<input type="submit" value="submit" /> - समर्पित करने के लिये सबमिट इनपुट
</form> - फार्म क्‍लोजिंग टैग बन्‍द
</body>
</html>


    इस तरह आप एक साधारण सा फार्म बिना किसी अधिक मेहनत के बना सकते हैं । इसमें आप और अधिक क्‍या जोड सकते हैं इसके विषय में हम आगे जानेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...