Skip to main content

अपने एण्‍ड्रायड मोबाइल की बैट्री को तेजी से खर्च होने से कैसे बचाएँ ??


    हर स्‍मार्टफोन धारक की आम समस्‍याओं में से एक बडी समस्‍या है स्‍मार्टफोन की बैटरी बहुत जल्‍दी डाउन हो जाना । प्राय: स्‍मार्टफोन की बैटरी दिन में दो या तीन बार चार्ज करना आवश्‍यक हो जाता है । यदि इण्‍टरनेट का प्रयोग कर लिया तो और भी समस्‍या जानिये ।
       इसके लिये हम बहुत सारे एप डाउनलोड करते हैं और अन्‍य भी बहुत सारे उपाय करते हैं । जैसे कि बैट्री बैंक साथ लेकर चलना या अपना चार्जर साथ लेकर चलना आदि ।
       जब हम अपने मोबाइल फोन में बैट्री की खपत को बचाने के लिये विभिन्‍न एप डाउनलोड करते हैं तो हमें यह लगता है हमारी बैटरी कुछ बच रही है किन्‍तु यह भ्रम भी कुछ समय में टूट ही जाता है । वस्‍तुत: हमारी बैटरी को सुरक्षित रखने का तरीका हमारे फोन में ही छिपा हुआ होता है । हर एंड्रायड स्‍मार्टफोन में बैटरी को सुरक्षित रखने व इसे नष्‍ट होने से बचाने के लिये कुछ आवश्‍यक विकल्‍प दिये गये होते हैं । आइये जानते हैं कि बिना किसी एप डाउनलोड किये भी वो कौन से तरीके हैं जिनसे अपने स्‍मार्टफोन की बैट्री को अधिक समय तक चलाया जा सकता है ।

    सबसे पहले अपने स्‍मार्टफोन (एण्‍ड्रायड) की सेटिंग में जाएं । सेटिंग में जाकर पावर मैनेजमेण्‍ट विकल्‍प ढूंढें । इस विकल्‍प को क्लिक करने पर आपको कई सारे विकल्‍प मिल सकते हैं । इनमें से प्राय: हर मोबाइल में अलग-अलग विकल्‍प होते हैं । किन्‍ही में पावर सेविंग मोड, किन्‍ही में स्‍टेमिना मोड आदि सेटिंग्‍स होती हैं । किन्‍तु सभी मोबाइल में अनिवार्य रूप से बैट्री यूजेज विकल्‍प मिलेगा । बैट्री यूजेज विकल्‍प पर क्लिक करने पर आपको आपके सिस्‍टम में चल रहे सभी एप्‍लीकेशन व उनके द्वारा किये जा रहे बैट्री खपत की जानकारी मिलेगी । यहाँ से आपको केवल उन एप्‍लीकेशन्‍स्‍ा पर क्लिक करना है जिन्‍हें आप इस्‍तेमाल नहीं करते हैं । उन एप्‍लीकेशन्‍स पर क्लिक करके बस उन्‍हें फोर्स स्‍टाप कर देना है । ध्‍यान रहे कि हमें सिस्‍टम के एप्‍लीकेशन्‍स को स्‍टाप नहीं करना है बल्कि केवल उन्‍हीं एप्‍लीकेशन्‍स को स्‍टाप करना है जो डाउनलोडेड हैं या जो सिस्‍टम एप्‍लीकेशन्‍स से अतिरिक्‍त हैं ।
     इन अतिरिक्‍त एप्‍लीकेशन्‍स को बन्‍द करने के बाद आपके स्‍मार्टफोन में इनके द्वारा की जा रही ऊर्जा की खपत रुक जाएगी जिससे आपके मोबाइल की बैट्री अपने आप ही अच्‍छा बैकअप देने लगेगी ।
आगे हम कुछ और तरीके जानेंगे जिससे हमारे स्‍मार्टफोन की बैट्री अधिक बैकअप दे ।।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...