Skip to main content

अपने एण्ड्रायड फोन को कैसे बनायें तेज ??


    आज के समय में प्रायः हर व्यक्ति के पास एण्ड्रायड फोन है । यह गूगल के द्वारा प्रायोजित आपरेटिंग सिस्टम है जो आपके मोबाइल फोन को कम्प्यूटर की तरह बना देता है । एण्ड्राइड आपरेटिंग सिस्टम मोबाइल आपरेटिंग सिस्टम में सबसे ज्यादा लोकप्रिय और सबसे अधिक प्रयोग होने वाला ओएस है ।  इस ओएस पर आधारित फोन को प्रयोग करते समय प्रायः हम इस फोन के धीमा चलने की समस्या से जरूर रूबरू होते हैं । ऐसे में हमें झल्लाहट के अलावा और कुछ नहीं सूझता । कई बार तो हमारा फोन उस समय हैंग हो जाता है जब कि हमें कोई बहुत आवश्यक काम होता है । उस समय हमारी स्थिति अत्यन्त दयनीय होती है ।

फोन के हैंग होने की समस्या‚ अथवा बहुत धीमा चलने की समस्या को बस थोडी सी जानकारी के साथ सही किया जा सकता है । आज हम आपको वो तरीके बताएंगे जिससे आप अपने एंड्राइड फोन को तेज बना सकें ।

१– पहला तरीका 

अपने एंड्राइड फोन के सेटिंग में जाएं । सेटिंग में जाकर स्टोरेज (Storage) या मेमरी विकल्प को ढूंढें । स्टोरेज विकल्प पर क्लिक करके नीचे जाएँ जहाँ आपको कैच्ड डेटा (Cached data) विकल्प प्राप्त होगा । इस पर क्लिक करने पर आपको एक एलर्ट मिलेगा This will clear your cached data No Yes अब को Yes पर क्लिक कर देना है । थोडी ही देर में आपके फोन का कैच्ड डेटा समाप्त हो जाएगा जिससे आपके फोन की गति पहले से अधिक बढ जाएगी ।

२– दूसरा तरीका 


अपने एंड्राइड फोन के सेटिंग में जाएं । सेटिंग में जाकर स्टोरेज (Storage) या मेमरी विकल्प को ढूंढें । स्टोरेज विकल्प में आपको कैच्ड डेटा (Cached data) के ठीक नीचे मिस्क (Misc.) विकल्प प्राप्त होगा । इस पर क्लिक करें और जरूरी फोल्डर्स् को छोडकर बाकी सारे फोल्डर्स का चुनाव करके डिलीट विकल्प पर क्लिक कर दें । इससे आपके फोन में जमा फालतू कचरा साफ हो जाएगा और आपका फोन पहले से कहीं अधिक तेज हो जाएगा ।

     आगे आपको और भी तरीके बताएंगे अपने एंड्रायड फोन को तेज करने का । यदि आपके पास भी एसी तकनीकिक जानकारियां हो और आप उसे इस वेबसाइट पर प्रकाशित कराना चाहते हैं तो कृपया अपनी जानकारी टिप्पणी बाक्स में साझा करें अथवा हमें theanand03@gmail.com पर भेजें । हम आपके लेख को आपके नाम से प्रकाशित करेंगे ।
  
धन्यवाद

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...