Skip to main content

टेबल (TABLE)



     टेबल का प्रयोग वेबपेज में विभिन्‍न प्रकार से किया जाता है । टेबल का प्रयोग सारणी बनाने, सूची बनाने या फिर पेज को डिजाइन करने के लिये भी किया जाता है । अर्थात् कुछ मामलों में पेज के लेआउट को बनाने में भी टेबल की मदद ली जा सकती है ।
      टेबल बनाने के लिये सबसे पहले टेबल ओपिनिंग टैग को प्रारम्‍भ करते हैं । फिर इसके अन्‍तर्गत रो, कालम और सेल बनाये जाते हैं । यह बहुत ही आसान सी प्रक्रिया है ।
माना कि हमें तीन कॉलम और दो रो की एक टेबल बनानी है । इसे इस त‍रह बनायेंगे । -

<!Doctype html>
<html>
<head></head>
<body>
<table border="1"> ओपिनिंग टैग शुरू
<tr> पहली टेबल रो शुरू
<td></td> पहली रो का पहला सेल
<td></td> दूसरा सेल
<td></td> तीसरा सेल
</tr> पहली रो बन्‍द
<tr>  दूसरी टेबल रो शुरू

<td></td> दूसरी रो का पहला सेल
<td></td> दूसरा सेल
<td></td> तीसरा सेल
</tr> दूसरी रो बन्‍द
</table> टेबल बन्‍द टैग
</body>
</html>


इसका परिणाम कुछ इस तरह होगा । 

        




अब इसे स्‍टाइल करते हैं ।

<!Doctype html>
<html>
<head>
<style>
table td{width:100%; padding:20px; background:yellow;}
</style>
</head>
<body>
<table border="1">
<tr>
<td></td><td></td><td></td>
</tr><tr>
<td></td><td></td><td></td>
</tr>
</table>
</body>
</html>

 परिणाम 









    आपका टेबल तैयार है । इसका प्रयोग आप इच्‍छानुसार कर सकते हैं । इनके बीच में आप कुछ भी लिख सकते हैं ।

टेबल के अन्‍तर्गत आने वाली मुख्‍य चीजें -

<table></table> टेबल ओपिनिंग और क्‍लोजिंग टैग
</tr></tr> टेबल रो
<th></th> टेबल हेडिंग
<td></td> टेबल सेल

इनका प्रयोग उपर्युक्‍त तरीके से ही होता है ।

<table>
<table></table>
</tr>
<th>पहली हेडिंग</th><th>दूसरी हेडिंग</th><th>तीसरी हेडिंग</th>
<td>पहला सेल</td><td>दूसरा सेल</td><td>तीसरा सेल</td> </tr>
</table>

इसी को आवश्‍यकतानुसार बढाते जाते हैं ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...