Skip to main content

कमेण्‍ट ।।



  कमेण्‍ट या टिप्‍पणी का प्रयोग किसी भी प्रोग्राम को बाद में समझ सकने के लिये किया जाता है । यदि हम किसी पेज को बनाते हैं तो निश्‍चय ही हम उसका प्रयोग अपने वेबसाइट के रूप में करना चाहते हैं, ऐसी स्थिति में जब कभी पुन: उस टेम्‍प्‍लेट में कुछ परिवर्तन करना चाहते हैं तो उसे समझने के लिये हमें फिर उतनी ही मेहनत करनी पडेंगी । इस समस्‍या के समाधान के लिये कमेण्‍ट टैग बनाये गये हैं । प्रत्‍येक प्रोग्रामिंग भाषा में या डिजाइनिंग भाषा में कमेण्‍ट का विकल्‍प दिया ही रहता है ।

       कमेण्‍ट वेब पेज पर दिखाई नहीं देते हैं, ये बस उसके सोर्स में ही दिखाई देते हैं । अर्थात् यदि आप अपनी कोडिंग में कमेण्‍ट लिखते हैं तो आपको यह चिन्‍ता करने की आवश्‍यकता नहीं है कि वे पेज पर कहाँ पर रखें । इसे आप कहीं भी लिख सकते हैं, क्‍यूँकि ये पेज पर दिखते नहीं हैं बस आपको कोडिंग के समय ही दिखाई देते हैं ।

कमेण्‍ट के प्रकार

कमेण्‍ट दो तरह से लिखे जाते हैं ।
  • सिंगल लाइन (एक पंक्ति मे) कमेण्‍ट
  • मल्‍टीलाइन (कई पंक्ति में या लम्‍बे कमेण्‍ट)

प्रयोग :

कमेण्‍ट लिखने के लिये इसका प्रारम्‍भ <!-- ओपिनिंग टैग से करना होता है तथा इसे  --> इस टैग से बन्‍द करते हैं । इन दोनों टैग्स के बीच में हम अपना कमेण्‍ट लिखते हैं ।

उदा-
<!-- आपकी टिप्‍पणी -->

सिंगल लाइन कमेण्‍ट - सिंगल लाइन कमेण्‍ट का प्रयोग एक लाइन में कमेण्‍ट को लिखने के लिये किया जाता है । प्राय: इसका प्रयोग किसी नई डिवीजन, हाइपरलिंक, टेबल आदि के प्रारम्‍भ को दर्शाने के लिये किया जाता है । आप इसका प्रयोग स्‍वेच्‍छानुसार कर सकते हैं ।
उदा-
<head> <!-- हेड सेक्‍शन का प्रारम्‍भ –>
<title>My First Web Page </title> <!-- पेज का टाइटिल –>
</head> <!-- हेड सेक्‍शन बन्‍द –>


मल्‍टीलाइन कमेण्‍ट - मल्‍टीलाइन कमेण्‍ट का प्रयोग किसी प्रोग्राम या कोडिंग डिवीजन के विषय में विस्‍तृत जानकारी लिखने के लिये की जाती है । यह जानकारी मात्र डेवलपर के लिये लिखी जाती है, इसे सामान्‍य यूजर नहीं देख सकते हैं ।
उदा-
<!-- हेड सेक्‍शन के अन्‍तर्गत
टाइटिल टैग के अन्‍दर पेज का टाइटिल
तथा हेड सेक्‍शन क्‍लाज –>
<head>
<title>My First Web Page </title>
</head>


सावधानियाँ - कमेण्‍ट का प्रयोग करते समय निम्‍न बातों का ध्‍यान भी रखना पडता है ।

  1. कमेण्‍ट का प्रयोग किसी टैग के अन्‍दर नहीं करना चाहिये
    <head <!-- हेड सेक्‍शन प्रारम्‍भ –>  
  2. कमेण्‍ट का प्रयोग हाइपरलिंक के अन्‍दर नहीं करना चाहिये ।
  3. कमेण्‍ट का प्रयोग केवल वहाँ करना चाहिये जिस भाग को आप यूजर को दिखाना नहीं चाहते ।
  4. मल्‍टीलाइन कमेण्‍ट के बीच में कोई भी कोडिंग लिखने से वह भी हाइड हो जाती है ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...