Skip to main content

एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।


     पिछले पाठ में हमने एचटीएमएल पृृष्‍ठ की सामान्‍य संरचना पढी । इस पाठ में हम वेब पेज के निर्माण में लगने वाली मूलभूत कोडिंग के विषय में जानेंगे ।
     प्राय: सभी एचटीएमएल शिक्षक एक एक विषय को पकडकर एचटीएमएल कोडिंग सिखाते हैं जो निश्‍चय ही एक अत्‍यन्‍त महत्‍वपूर्ण व बेहतर तरीका है । किन्‍तु यह तरीका उन लोगों के लिये कम कारगर है जो कम समय में ज्‍यादा सीखना चाहते हैं । इसलिये यहाँ पर सिखाने का तरीका ''सरल से जटिल'' की आेर पर आधारित है  ।

    आज के पाठ में हम एचटीएमएल के हेड सेक्‍सन में की जाने वाली महत्‍वपूर्ण कोडिंग सीखेंगे ।

एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) -
     एचटीएमएल का हेड सेक्‍सन वह विभाग है जो हमें वेबपेज के रूप में तो नहीं दिखता है किन्‍तु वेबपेज के दिखने में जिसकी महत्‍वपूर्ण भूमिका रहती है  । इस सेक्‍सन के अन्‍तर्गत की गई कोडिंग्‍स आपके वेबपेज को स्‍टाइल करने के‍ लिये, वेब पेज में स्क्रिप्‍ट डालने के लिये,वेबसाइट की डिसक्रिप्‍शन तथा भाषा आदि बताने के लिये प्रयुक्‍त होती है ।

हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत निम्‍न टैग प्रयुक्‍त किये जाते हैं  ।

  • <meta>     - आपके पेज कान्‍टेन्‍ट की जानकारी देता है ।
  • <link>       - आपके पेज पर स्‍टाइलशीट या अन्‍य बाहरी चीजें जोडता है ।  
  • <style>     -  आपके पेज को स्‍टाइल प्रदान करता है ।
  • <script>   -   आपके पेज में जावास्क्रिप्‍ट व इसके जैसे अन्‍य स्क्रिप्‍ट डालता है । 
  • <base>    -   पेज पर डाले गये चित्रों का बेस सेट करता है । 
  • <title>      -   पेज का टाइटिल सेट करता है ।
 उदाहरण -
<!doctype html>
<html>
 <head>
<meta name="description"  content="Free html tutorial in hindi" >
<link rel="stylesheet" href="mycss.css">
<style>body {background:yellow; font-family:kokila, aprajita;}; </style> 
<script>function myFun{document.getElementById("Demo").innerHTML = "hello Friend"; }</script>
<base href="http://sikho.blogspot.com/image/">

<title>My First HTML Page</title> 
</head>
<body></body>
</html>

दोनो हेड टैग के बीच में इन उपर्युक्‍त 6 एलीमेन्‍ट्स को डाला जाता है । इन्ही 6 हेड एलीमेन्‍ट्स के कारण आपका पेज पूरी तरह से परिवर्तित दिखने लगता है व इसकी उपयुक्‍तता बढ जाती है ।  इनका विस्‍तृत विवरण अगले पाठ में प्रस्‍तुत किया जायेगा ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...