Skip to main content

DIV (डीआईवी)




     डीआईवी एचटीएमएल का एक महत्‍वपूर्ण एलीमेण्‍ट है । इस एलीमेण्‍ट के द्वारा वेबपेज में डिवीजन (विभाग) बनाये जाते हैं । हालांकि डिवीजन करने का काम टेबल के द्वारा भी किया जा सकता है किन्‍तु टेबल का प्रयोग डिवीजन बनाने के लिये करना बिलकुल ही अनप्रोफेशनल है । डिवीजन बनाने के लिये ही डीआईवी एलीमेण्‍ट की संरचना की गई है ।

     माना कि हमें पेज में (बॉडी टैग के अन्‍तर्गत) हेडर, मीनू, पोस्‍टबाक्‍स, साइडबार, तथा फूटर की संरचना करनी है । अब इसके लिये हमें 6 डीआईवी बनाने पडेंगे । पहली डीआईवी हेडर, दूसरी मीनू, तीसरी डीआईवी दो डीआईवी को अपने अंदर समेटेगी, चौथी डीआईवी पोस्‍ट, पांचवी साइडबार तथा छठीं डीआईवी फूटर का काम करेगी । इस निम्‍न चित्र द्वारा समझा जा सकता है ।


    इन छहों डीआईवी को स्‍टाइल करने मात्र से ही हमारा पेज सामान्‍य अवस्‍था में आ जाता है, माने कि हमारा वेब टेम्‍प्‍लेट तैयार हो जाता है हमें बस उसपर कान्‍टेन्‍ट (चित्र, फ्लैश, हेडिंग, पोस्‍ट, लिंक आदि) लगाना शेष रहता है । अब इस चित्र के लिये की जाने वाली कोडिंग पर ध्‍यान देंगे ।

प्रयोग :

<!-- बॉडी टैग प्रारम्‍भ -->
<body>
<div id=”header”><!-- हेडर डीआईवी -->
</div><!-- हेडर डीआईवी बन्‍द-->
<div id=”menu”><!-- मीनू डीआईवी शुरू-->
</div><!--मीनू डीआईवी बन्‍द -->
<div id=”content”><!-- कान्‍टेन्‍ट डीआईवी शुरू -->
<div id=”post”><!-- पोस्‍ट डीआईवी शुरू -->
</div><!-- पोस्‍ट डिआईवी बन्‍द-->
<div id=”sidebar”><!-- साइडबार डीआईवी शुरू-->
</div><!-- साइडबार डीआईवी बन्‍द -->
</div><!-- कान्‍टेन्‍ट डीआईवी बन्‍द -->
<div id=”footer”><!--फूटर डीआईवी शुरू -->
</div><!-- फूटर डीआर्इवी बन्‍द -->
</body><!-- बॉडी टैग बन्‍द -->

   हमेशा ध्‍यान रहे कि सभी टैग प्रापरली बन्‍द होने चाहिये । यदि कोई टैग बन्‍द नहीं हुआ तो पेज में अजीब सी गडबडियाँ हो सकती हैं जो समझ में ही नहीं आएंगी ।

   उपर दिये गये कोड में सबसे पहले बॉडी सेक्‍शन शुरू किया गया जिसके अन्‍तर्गत सबसे उपर हेडर डीआईवी शुरू व बन्‍द की गई । इसके बाद मीनू डीआईवी शुरू व बन्‍द की गई । इन दोनों का दायरा उपर तक ही सीमित रहता है । यह बिल्‍कुल वैसा है जैसे किसी बक्‍से के उपर दूसरा बक्‍सा रखा गया हो ।

   तीसरी डीआईवी कान्‍टेन्‍ट शुरू की गई तथा इसके अन्‍दर दो डीआईवी रखी गईं । पहली पोस्‍ट डीआईवी तथा दूसरी साइडबार डीआईवी । इन दोनों डीआईवी के ठीक तरीके से बन्‍द हो जाने के बाद ही कान्‍टेन्‍ट डीआईवी को बन्‍द किया जायेगा । यदि किसी एक बाक्‍स के अन्‍दर दो बाक्‍स रखना हो तो दोनों को बाक्‍स के अन्‍दर डालकर ही रखा जा सकता है ठीक उसी प्रकार ये सेक्‍शन डिवीजन भी हैं । यदि डीआईवी पहले बन्‍द होगई तो अजीब सी गडबडियाँ उत्‍पन्‍न होंगी ।

   सबसे नीचे फूटर डीआईवी रखी गई । इसका काम सबसे नीचे होता है इसलिये इसे सबसे नीचे ही बनाया गया है । इस तरह हम और भी डीआईवी आवश्‍यकतानुसार बना सकते हैं ।

   इन डीआईवी को बनाने के बाद जबतक इनके स्‍टाइल न लिखे जाएँ तबतक ये पेज पर दिख नहीं सकते । अर्थात् ये पेज पर मौजूद तो रहेंगे लेकिन इनकी अवस्‍था ट्रान्‍सपैरेंट होगी । इसके लिये इनको स्‍टाइल किया जाता है । एचटीएमएल कोड में स्‍टाइल टैग को शामिल करके इनको स्‍टाइल किया जाता है । इनको स्‍टाइल करने का तरीका हम आगे सीखेंगे ।

    अभी इन कोड को केवल समझने की कोशिश करें क्‍यूँकि इन्हे कापी करके रन कराना चाहेंगे तो केवल खाली सादा पेज दिखाई देगा । अगले पाठ में हम इनको स्‍टाइल करेंगे जिससे आपके डिवीजन दिखाई पडने लगेंगे साथ ही आकर्षक भी लगने लगेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...