Skip to main content

सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।।



सीएसएस स्‍टाइलशीट एचटीएमएल पेज को वांछित रूप से डिजाइन करने के लिये बनाई गई है । इसका प्रयोग सरल और आकर्षक है । इसके प्रयोग से आप बडी आसानी से अपने पेज को सुन्‍दर बना पाते हैं ।
इसका प्रयोग तीन तरह से किया जाता है ।

1- बाहर के सीएसएस स्‍टाइल डाक्‍यूमेण्‍ट को लिंक करके ।
2- हेड सेक्‍शन के स्‍टाइल टैग के अन्‍दर ।
3- सीधे वांछित एलीमेण्‍ट के अन्‍दर ।
अब इन तीनों का प्रयोग समझेंगे ।

बाहरी सीएसएस सीट को लिंक करना

          इसके लिये पहले हम अपने स्‍टाइल कोडिंग को एक अलग सीएसएस डाक्‍यूमेण्‍ट में सेव कर लेते हैं । फिर इसे एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍शन में लिंक कर देते हैं । लिंक करने के लिये लिंक टैग का ही प्रयोग किया जाता है ।


<!DOCTYPE HTML>
<html>

<head>
<link rel='stylesheet' href="sjweb.css" />
</head>

<body>

<div id="content">
This is a div
</div>

</body>
</html>

आपका sjweb.css डाक्‍यूमेण्‍ट संक्षेप में कुछ इस तरह हो सकता है ।
body
{
background:yellow;
font-family:Kruti Dev 010;
}


#content
{
width:1000px;
height:600px;
background:white;
border:1px solid green;
}


इसमें अन्‍य चीजें भी जोडी जा सकती हैं आवश्‍यकतानुसार । इसका विस्‍तृत अध्‍ययन हम सीएसएस ट्यूटोरियल में करेंगे ।

हेड सेक्‍शन के स्‍टाइल टैग के अन्‍दर सीएसएस प्रयोग

<!DOCTYPE HTML>
<html>

<head>

<style>
body
{
background:yellow;
font-family:Kruti Dev 010;
}

#content
{
width:1000px;
height:600px;
background:white;
border:1px solid green;
}

</style>

</head>

<body>

<div id="content">
This is a div
</div>

</body>
</html>

इसका भी परिणाम वही होगा जो उपर के कोड का होगा । फर्क केवल इतना है कि यह कोडिंग आपके एचटीएमएल पेज में ही रहेगी । कही अन्‍यत्र नहीं ।

एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीएसएस स्‍टाइल का प्रयोग

<!DOCTYPE HTML>
<html>

<head>
</head>

<body style="background:yellow; font-family:Kruti Dev 010;">

<div style="width:1000px; height:600px; background:white; border:1px solid green;">
This is a div
</div>

</body>
</html>

इन तीनों ही कोडिंग्स का परिणाम ठीक एक ही प्रकार का होगा ।

       इसका प्रयोग सर्वाधिक प्रौढ होता है । प्रौढ से आशय उसकी प्राथमिकता से है । आप के पूरे पेज की स्‍टाइल कुछ भी हो किन्‍तु किसी वांछित एलीमेण्‍ट की स्‍टाइल को परिवर्तित करने के लिये उस एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीएसएस का प्रयोग कर देने से पेज की स्‍टाइल का प्रभाव उस एलीमेण्‍ट से समाप्‍त हो जाता है और उस पर आपकी स्‍टाइल टैग द्वारा की गई स्‍टाइल प्रभावी हो जाती है ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...