Skip to main content

सीएसएस सेलेक्‍टर (CSS SELECTOR)

सीएसएस सेलेक्‍टर वे डिफाइन्‍ड कोड होते हैं जिनके सहारे हमारी स्‍टाइल हमारे एचटीएमएल पेज पर अप्‍लाई होती है । तात्‍पर्य यह है कि वे प्रीडिफाइन्‍ड या डिफाइन्‍ड एचटीएमएल कोड जिनका प्रयोग करके हमारा सीएसएस कोड हमारे एचटीएमएल पेज को स्‍टाइल करता है उन्‍हे सेलेक्‍टर्स कहते हैं ।

उदाहरण -

h1{color:red;}
p{color:green; font-family:Times New Roman; font-size:20px;}

इन दोनों ही कोड्स में h1 और p हमारे कोड के लिये प्रीडिफाइन्‍ड सेलेक्‍टर्स के रूप में काम करते हैं । इन के सामने कर्ली ब्रेकट में लिखे गये सीएसएस कोड इन ब्‍लाक्‍स को स्‍टाइल करता है ।
एचटीएमएल के सभी ब्‍लाककोड, हाइपरलिंक आदि अपने आप में सीएसएस के लिये सेलेक्‍टर का काम करते हैं । आप इन उपर्युक्‍त कोड को इन सभी ब्‍लाक्‍स पर अप्‍लाई कर सकते हैं ।

उदाहरण -

h2{color:red;}
h3{color:red;}
h4{color:red;}
h5{color:red;}
h6{color:red;}
span{color:red;}
a{color:red;}
p{color:red;}
div{color:red;}
table{color:red;}

इनके अतिरिक्‍त हम किसी विशेष ब्‍लाक या हाइपरलिंक की आईडी या क्‍लास बनाकर उसको सीएसएस का सेलेक्‍टर बना सकते हैं । एचटीएमएल आईडी को ( # ) चिन्‍ह तथा क्लास को ( . ) चिन्‍ह के साथ लिखा जाता है । आई डी और क्‍लास के पहले इन चिन्‍हों को लगाया जाता है ।

उदाहरण -

This is a Div

This is also a Div

Example of CSS

Example of CSS

This is an Example of CSS linked from outside

This is an Example of CSS linked from outside

#container{color:red;}
.cont{color:red;}
#heading{color:red;}

.head{color:red;}
#para{color:red;}
.paragraph{color:red;}

कई ब्‍लाक्‍स को एक साथ एक जैसी ही स्‍टाइल  देने के लिये इन आईडी और क्‍लास को एक साथ भी लिख सकते हैं ।
उदाहरण -
#container, .cont, #heading, .head, #para, .paragraph{color:red;}
यदि कई सारे ब्‍लाक्‍स की डिजाइनिंग एक जैसी रखनी हो तो इस तरीके का प्रयोग करने से काफी सहूलियत होती है और बहुत सारी मेहनत बच जाती है ।
आगे इनके विषय में और भी विस्‍तार से ठीक से जानेंगे ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...