Skip to main content
एचटीएमएल फार्म इनपुट (HTML FORM INPUT TYPE)
अबतक हमने एचटीएमएल फार्म बनाने का तरीका जाना है । आज हम एचटीएमएल फार्म के विभिन्‍न प्रकार के इनपुट विकल्‍पों के विषय में जानेंगे । इनपुट विकल्‍प अर्थात् वे माध्‍यम जिनके द्वारा हम अपने फार्म में सूचनाएँ भरते हैं । ये माध्‍यम टेक्‍स्‍ट बाक्‍स, रेडियो बटन, सेलेक्‍ट आप्‍शन बटन, टेक्‍स्‍ट एरिया आदि हो सकते हैं ।
प्राय: एचटीएमएल फार्म में इनपुट्स विकल्‍पों के निम्‍नलिखित प्रकार होते हैं -
• इनपुट
• टेक्‍स्‍ट
• नम्‍बर
• पासवर्ड
• रेडियो
• सेलेक्‍ट
• आप्‍शन
• सबमिट
• बटन
• टेक्‍स्‍टएरिया
इन सभी इनपुट विकल्‍पों के विषय में यहाँ हम संक्षेप में जानेंगे ।
इनपुट विकल्प -
इनपुट के विषय में हमने पिछली पोस्‍ट में थोडी सी जानकारी प्राप्‍त की है । अब हम इसके अन्‍य विभिन्‍न विकल्‍पों के विषय में जानेंगे ।
1.
2.
3.
4.
6. <select>
<option>One</option>
<option>Two</option>
<option>Three</option>
</select>
7.
8. <textarea>Write Here Something</textarea>
1- इनपुट टाइप - टेक्‍स्‍ट, नम्‍बर, ईमेल आदि
- इस बाक्‍स में टेक्‍स्‍ट, नम्‍बर, ईमेल आदि लिख सकते हैं ।
2- इनपुट टाइप - पासवर्ड
- इस बाक्‍स में लिखी हुई चीजें काले धब्‍बे के रूप में दिखाई देंगी ।
3- इनपुट टाइप रेडियो
- इन बटन्‍स को सेलेक्‍ट किया जाता है । प्राय: कुछ विकल्‍पों में यदि एक को सेलेक्‍ट करना हो तो इस रेडियो बटन का प्रयोग किया जाता है ।
4- इनपुट टाइप सबमिट
- इस बटन का प्रयोग फार्म को सबमिट करने के लिये किया जाता है ।
5- बटन टाइप - बटन
- इस का प्रयोग भी फार्म को सबमिट करने के लिये किया जाता है ।
6- सेलेक्‍ट - आप्‍शन
- इस विकल्‍प में कई सारे विकल्‍पों में से ड्रापडाउन मीनू से एक को चुनते हैं ।
7- इनपुट टाइप - चेकबाक्‍स
- इस तरह के चेकबाक्‍स को चेक करके सेलेक्‍ट किया जाता है । प्राय: इनका प्रयोग एक से अधिक विकल्‍पों को चुनने के लिये किया जाता है ।
8- टेक्‍स्‍टएरिया
- इस बाक्‍स में ही यूजर के कमेण्‍ट आदि लिखे जाते हैं ।
इन सभी विकल्‍पों का प्रयोग ओपिनिंग फार्म
टैग तथा क्‍लोजिंग फार्म
टैग के अन्‍दर ही होगा । इसके बाहर प्रयुक्‍त चीजें फार्म के साथ सबमिट नहीं होंगी ।
Comments
1. Aaj fir saa
GBD + GALI
SINGAL
Jodi milagi
Only
20.000 RS ma
10.000 RS
Advance only
10.000 RS
Game pass ka bad
{ AJROHAN }
http://wa.me/917895608861
http://satta-ajrohan.wapsite.me
ReplyDelete
Post a Comment
Popular posts from this blog
एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।
एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...
एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)
मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...
सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)
सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...