Skip to main content

सीएसएस कमेण्‍ट - (CSS Comment) ।।



         कमेण्‍ट वे कोड होते हैं जिनके अन्‍तर्गत लिखी गई चीजें ब्राउजर देख नहीं पाता है । उसे केवल प्रोग्रामर ही देख पाता है । इनका प्रयोग भी केवल प्रोग्रामर के लिये ही उपयोगी होता है ।
        जब कोई प्रोग्रामर अपने कोड को लिखता है उस समय बीच बीच में कमेण्‍ट डाल देना उसके लिये बाद में कभी एडिट करते समय बहुत ही सहायक होता है । मतलब यह है कि जब हम किसी प्रोग्राम को लिखते हैं तो उस समय हम जो भी कोड डिफाइन करते हैं दो चार महीने बाद हम उसे भूल जाते हैं कि हमने उस प्रोग्राम में कौन सा कोड किस नाम से लिखा था । ऐसा इसलिये भी होता है कि हम केवल एक ही तरह का कोड हर प्रोजेक्‍ट के लिये नहीं लिखते हैं बल्कि हर प्रोजेक्‍ट में हम फिर से नये सिरे से नये कोड लिखते हैं, नये ब्‍लाक्‍स बनाते हैं, नये आईडी, क्‍लास आदि डिफाइन करते हैं इसलिये पुराने प्रोजेक्‍ट की कोडिंग भूल जाना नितान्‍त स्‍वाभाविक है । किन्‍तु यदि हम उस प्रोजेक्‍ट में बीच बीच में कमेण्‍ट डालते रहते हैं तो यह निश्चित हो जाता है कि किस बात के लिये हम किस कोड को किस तरह से प्रयोग कर रहे हैं । और महीने, दो महीने चार महीने बाद भी जब हम उस प्रोजेक्‍ट को एडिट करते हैं तो कमेण्‍ट के सहारे हम यह जान लेते हैं कि कौन सा कोड किस लिये है या कौन से ब्‍लाक की कौन सी स्‍टाइल है आदि ।  इस तरह से कमेण्‍ट हर प्रोग्रामर के लिये जरूरी होता है ।
प्राय: हर प्रोग्रामिंग लैग्‍वेज में कमेण्‍ट होते ही हैं । आपने एचटीएमएल में भी कमेण्‍ट लिखना सीखा है । एचटीएमएल में सिंगल लाइन कमेण्‍ट <!-- This is a Singal Line Comment --> और मल्‍टीलाइन कमेण्‍ट दोनों में ही
<!-- 
This is a
Multy Line
Comment  
-->
एक जैसा कोड प्रयोग किया जाता है । ठीक इसी तरह ही सीएसएस में भी सिंगल लाइन कमेण्‍ट और मल्‍टी लाइन कमेण्‍ट के लिये एक जैसा ही कमेण्‍ट टैग प्रयोग किया जाता है । सीएसएस कमेण्‍ट की शुरुआत् ( /* ) ओपिनिंग टैग से तथा अन्‍त  ( */ )  क्‍लोजिंग टैग से होती है । /* */ इन्‍हीं कोड्स के बीच सीएसएस कमेण्‍ट लिखे जाते हैं ।
उदाहरण -
/* This is a Single Line CSS Comment */
एक सिंगल लाइन कमेण्‍ट
/* 
This is a
Multy Line
Comment

 */
एक मल्‍टी लाइन कमेण्‍ट ।
ध्‍यान रहे ये कोड स्‍टाइल टैग्स के बीच लिखे होने चाहिये अथवा सीएसएस डाक्‍यूमेण्‍ट में लिखे होने चाहिये । यदि ये कोड एचटीएमएल कोड्स के बीच में लिखे जाएँगे तो ब्राउजर इन्‍हे पढ सकेगा और आपके पेज पर सभी को ये कमेण्‍ट दिखने लग जाएँगे ।
उदाहरण -
<!doctype html>
<html>
<head>
<style>
/* This is a Single Line CSS Comment */
/* 
This is a
Multy Line
Comment

*/
</style>
</head>
<body>
<!-- This is an Html Comment  -->
<!--
This is a
Multy Line
Comment
-->
</body>
</html>

सीएसएस कमेण्‍ट के विषय में यदि आपकी कोई अन्‍य जिज्ञासा हो तो कृपया कमेण्‍ट बाक्‍स में लिखें ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...