Skip to main content

Html in Hindi - आवश्‍यक मेटा-हेड टैग्स (Important meta-head tags)



     अब तक हमने लगभग पूरे एचटीएमएल को समझ लिया है । अब कुछ बारीक बातें । हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत आने वाले मेटा टैग के द्वारा हम बहुत कुछ कर सकते हैं । इसके अतिरि‍क्‍त भी हेड टैग के अन्‍तर्गत ही हम पेज रिडायरेक्‍ट विकल्‍प भी प्रयोग करते हैं ।
आइये इन्‍हे समझते हैं -

<meta name="" content="" />


    एक मेटा टैग का आरम्‍भ कोना ब्रेकट के साथ मेटा लिखकर होता है । इसके तुरंत बाद मात्र एक स्‍पेस छोडकर मेटा का नाम (नेम) लिखा जाता है । इस नेम के अन्‍तर्गत हम मेटा के प्रयोग की पहचान बताते हैं । इसके बाद कान्‍टेन्‍ट लिखा जाता है जिसके द्वारा हम मेटा के कार्य को प्रस्‍तुत करते हैं ।

उदाहरण -
<html>
<head>
<meta name="author" content="Sir Dr- Vivekanand Pandey" />
</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


     इस उदाहरण में हमने इस पेज के लेखक का मेटा सेट किया है । यह पेज को बतायेगा कि उसका लिखने वाला कौन है । इसके लिये हमने मेटा टैग का प्रारम्‍भ करके उसका नाम (आथर) सेट किया फिर उसका कान्‍टेन्‍ट (आथर का नाम) सेट कर दिया ।

मेटा टैग के द्वारा हम निम्‍नलिखित कार्य कर सकते हैं ।

  • आथर का नाम सेट
  • पेज का विषय (डिस्क्रिप्‍शन) सेट
  • पेज का कीवर्ड सेट
  • पेज की भाषाकोडिंग सेट
  • पेज को रिफ्रेश करना
  • पेज को रिडायरेक्‍ट करना

उदाहरण -

पेज का ऑथर सेट करना
<html>
<head>
<meta name="author" content="Sir Dr- Vivekanand Pandey" />
</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


उपयोग - ब्राउजर को पता चलता है कि पेज का आथर कौन है ।

पेज का डिस्क्रिप्‍शन सेट करना
<html>
<head>
<meta name="description" content="about learning html, css, js, and complete web designing in hindi" />

</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


उपयोग - सर्च इन्‍जन में ढूढने वाले व्‍युवर्स को आपके वेबसाइट के विषय में पूरी जानकारी कि वेबसाइट किस विषय पर आधारित है, उनके काम की है या नहीं ।

पेज का कीवर्ड सेट करना
<html>
<head>
<meta name="keyword" content="html, css, js, jquery, php, mysql" />
</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


उपयोग - सर्च इन्‍जन को पता चलता है कि आपकी वेबसाइट किस विषय पर आधारित है , आपके सेट कीवर्ड को लोगों के ढूढे गये कीवर्ड से मैच कराकर उनको सही रिजल्‍ट दिखाया जाता है ।


पेज की भाषा कोडिंग सेट करना
<html>
<head>
<meta charset="utf-8" />

</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


उपयोग - डिफाल्‍ट रूप से आपके पेज की कोडिंग पश्चिमी भाषाओं को सपोर्ट करती है । किन्‍तु यदि आपके पेज पर हिन्‍दी यूनीकोड या अन्‍य भारतीय भाषाएँ हैं तो उन्‍हे सपोर्ट करने के लिये आपके पेज को यह बताना पडेगा कि यह एक utf-8 भाषा कोड की वेबसाइट है । इस न सेट करने पर हिन्‍दी में लिखी हुई चीजें ब्राउजर में प्रतीकचिन्‍ह बनकर दिखाई देंगे या कि प्रश्‍न चिन्‍ह के रूप में ।

पेज का रिफ्रेश सेट करना
<html>
<head>
<meta http-equiv="refresh" content="20" />
</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


उपयोग - इसका प्रयोग प्राय: समाचार आदि की वेबसाइट बनाने के लिये की जाती है । या उन वेबसाइट्स के लिये जो हर 15-20 मिनट में अपडेट होती रहती हैं । इस मेटा सेट से आपका पेज अपने आप ही सेट एमाउंट सेकेण्‍ड में रिफ्रेश हो जाता है । और नई चीजें दिखने लगती हैं ।

पेज को किसी अन्‍य बेबसाइट पर रिडायरेक्‍ट करना
<html>
<head>

<meta http-equiv="refresh" content="10;url="http://www.sjweb.in/" />
</head>
<body>
<h1>Learn Complete Use of Meta Tag</h1>
</body>
</html>


उपयोग - यदि आपको अपने पेज को किसी अन्‍य पेज पर रिडायरेक्‍ट करना है तो यह रिफ्रेश मेटा आपके काम आ सकता है । इसके प्रयोग से आप खुले हुए पेज से सेट एमाउंट सेकेण्‍ड के अन्‍दर ही सेट यूआरएल पर पहुँच जाते हैं ।

        मेटा टैग के अन्‍य भी प्रयोग हैं किन्‍तु यहाँ दिये गये प्रयोग अधिकतम उपयोगी हैं । इसलिये इन्‍हे यहाँ प्रस्‍तुत किया गया । इन्‍हे अपनी नयी वेबसाइट पर प्रयोग करके देखें । निश्‍चय ही आपको वेबडिजाइनिंग का पूरा मजा आयेगा ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...