Skip to main content

सीएसएस पृष्‍ठभूमि - (CSS Background)










        सीएसएस के प्रयोग की विधियाँ सीखने के बाद अब हम इस योग्‍य हो गये हैं कि सीएसएस का प्रयोग करना शुरू करें । इस क्रम में सबसे पहली चीज होती है पृष्‍ठभूमि, जिसका कि हमें परिवर्तन अपनी इच्‍छानुसार करना होता है ।
        पृष्‍ठभूमि का इच्‍छानुसार परिवर्तन, उसमें इच्छित रंग भरना, इच्छित चित्र लगाना आदि अनेक बातें होती हैं जिससे आपका वेबपेज आकर्षक बनता है । दर्शक का पहला परिचय आपके पेज के पृष्‍ठभूमि के प्रकार से ही होता है अत: पृष्‍ठभूमि का आकर्षण सर्वाधिक महत्‍वपूर्ण है । आज हम यहाँ पृष्‍ठभूमि को अपने अनुरूप बनाना सीखेंगे ।
        पृष्‍ठभूमि परिवर्तन के अन्‍तर्गत पृष्‍ठभूमि का रंग व चित्र लगाना व परिवर्तित करना ही मुख्‍य होता है । इन चित्रों को लगाने के लिये इनके स्‍थान का चयन, इनकी चौडाई, उँचाई आदि भी महत्‍वपूर्ण बिन्‍दु होते हैं । यहाँ पर सीएसएस कोडिंग को एचटीएमएल पेज में हेड सेक्‍सन के अन्‍दर स्‍टाइल टैग में लिखने को वरीयता दी जा रही है । हमारे सीखने की विधि में यह सबसे अभीष्‍ट और सहायक है ।

पृष्‍ठभूमि का रंग परिवर्तन -

      किसी भी ब्‍लाक की पृष्‍ठभूमि का रंग या चित्र बदलने के लिये उसके सेलेक्‍टर के साथ ही background: कोड का प्रयोग करना पडता है ।

उदाहरण -


  परिणाम -




        इस पेज में आपको बॉडी की पृष्‍ठभूमि हरी, कन्‍टेनर की पृष्‍ठभूमि सफेद, हेडिंग की पृष्‍ठभूमि पीली तथा पैराग्राफ की पृष्‍ठभूमि गुलाबी दिखाई दे रही होगी ।

पृष्‍ठभूमि चित्र लगाना -

अपने पृष्‍ठभूमि में चित्र लगाने के लिये background:url('image'); कोड का प्रयोग करना पडता है ।

उदाहरण -



परिणाम -



        अब हमारे पेज के बैकग्राउंड में एक ही इमेज टाइल होकर कई बार आ गया । इमेज टाइल इसलिये हुआ कि हमने इमेज को रिपीट करने के सम्‍बन्‍ध में कोई सूचना पेज को नहीं दी ।

बैकग्राउंड रिपीट -

इस कोड के साथ बैकग्राउंड का रिपीट होना या न होना इच्‍छानुसार चुना जा सकता है ।

नो रिपीट -

        बैकग्राउंड रिपीट विकल्‍प से हम बैकग्राउंड के चित्र का रिपीट होना या न होना या कि एक निश्चित प्रकार से होना चुन सकते हैं ।

 

उदाहरण -



परिणाम - 

       नो रिपीट कर देने पर आपकी पृष्‍ठभूमि चित्र रिपीट नहीं होता और परिणाम उपर्युक्‍त की तरह होता है ।

रिपीट डायरेक्‍शन -


रिपीट एक्‍स - background-repeat:repeat-x; करने से आपका चित्र पडे में रिपीट होता है ।

उदाहरण -


 

परिणाम -



रिपीट वाई - background-repeat:repeat-y; कोड से बैकग्राउंड खडे में एक पंक्ति रिपीट करता है ।

उदाहरण -


 

परिणाम - 


पृष्‍ठभूमि स्‍थान -

पृष्‍ठभूमिचित्र का स्‍थान भी इच्‍छानुसार निर्धारित किया जा सकता है । इसके लिये background-position: कोड का प्रयोग किया जाता है ।

 

उदाहरण -



परिणाम -



पृष्‍ठभूमि की चौडाई तथा उँचाई भी अपनी आवश्‍यकतानुसार सेट की जा सकती है ।

उदाहरण -



परिणाम - 

 


पृष्‍ठभूमि सजावट के इन कोड्स को संक्षेप में भी लिखा जा सकता है ।
इसे देखें -

 

उदाहरण -




परिणाम -

 



इस तरह हम अपने पृष्‍ठभूमि को अपनी आवश्‍यकतानुसार बना सकते हैं ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...