Skip to main content

सीएसएस सिन्‍टैक्‍स - (CSS Syntax)

सीएसएस क्‍या होता है व इसका प्रयोग क्‍यूँ किया जाता है इस विषय में हमने पर्याप्‍त जान लिया । सीएसएस के प्रयोग का तरीका क्‍या होता है यह भी हमने पीछे समझ लिया किन्‍तु सबसे महत्‍वपूर्ण बात अभी भी समझनी बाकी है । सीएसएस के कोड कैसे लिखे जाते हैं व इन्‍हे एचटीएमएल के साथ कैसे संयुक्‍त किया जाता है । अब हम इसी बात पर चर्चा करेंगे ।  यह एक महत्‍वपूर्ण ही नहीं बल्कि अनिवार्य बिन्‍दु है क्‍यूँकि इसके बिना हम कोडिंग कर ही नहीं सकते हैं ।

सीएसएस का प्रयोग एचटीएमएल में सेलेक्‍टर्स के सहारे किया जाता है । ये सेलेक्‍टर आईडी, क्‍लास या ब्‍लाक कुछ भी हो सकते हैं ।

यदि हमें किसी ब्‍लाक पर सीएसएस का प्रयोग करना है तो सबसे पहले हमें उस ब्‍लाक को सेलेक्‍टर का स्‍वरूप देना होगा । सेलेक्‍टर बनाने के लिये या तो हम उस ब्‍लाक की आईडी निर्धारित करें, या क्‍लास निर्धारित करें अथवा सीधे उस ब्‍लाक के प्रकार को ही सेलेक्‍टर बनाकर प्रयोग कर लें ।
उदाहरण -
p {color:green; font-size:20px;}

यहाँ पर पैराग्राफ को सेलेक्‍टर बनाकर उससे सीएसएस को जोडा गया है । इस कोडिंग के द्वारा आपके पेज के पैराग्राफ के शब्‍दों का आकार  20 पिक्‍सल और रंग हरा हो जायेगा । किन्‍तु इस तरह के सेलेक्‍टर की एक लिमिट यह है कि किसी ब्‍लाक को सेलेक्‍टर बना लेने पर आपके पेज के सारे ब्‍लाक्स पर एक ही सीएसएस कोड अप्‍लाई हो जायेगा । उपर हमने जो कोड लिखा इससे आपके पेज में जितने भी पैराग्राफ्स होंगे उन सभी के शब्‍दों का रंग हरा और शब्‍दआकार 20 पिक्‍सल हो जायेगा । इसी तरह h1 {color:green; font-size:20px;} के प्रयोग से पेज के सभी बडे हेडिंग्‍स पर ये कोड अप्‍लाई हो जायेगा । इसी तरह div {color:green; font-size:20px;} कोड के प्रयोग से सारे डीआईवी एक जैसे हो जाएँगे ।
किन्‍तु यदि हमारे पेज में दो डीआईवी टैग्स, अथवा दो एच1 टैग्‍स अथवा पैराग्राफ हों और हम दोनों को अलग अलग डिजाइन करना चाह रहे हों तो फिर इसका आसान सा तरीका है आईडी या क्‍लास बना लेना ।
देखें -

This is First Block

This is Second Block

Example of CSS

Another Example of CSS

This is an Example of CSS linked from outside

This is another Example of CSS linked from outside

अब हम आसानी से इन आईडीज को सेलेक्‍ट करके इनको डिजाइन कर सकते हैं ।
उदाहरण -
block1 {border:1px solid green; color:red; font-size:20px;}
block2 {border:2px solid red; color: blue; font-size:22px;}
hdng1 {border:1px solid blue; color:green; font-size:18px;}
hdng2 {border:2px solid pink; color: purple; font-size:24px;}
para1 {border:1px solid yellow; color: pink; font-size:18px;}
para2 {border:2px solid purple; color:yellow; font-size:20px;}

इसी तरह हम आईडी की जगह क्‍लास लिख कर इन सभी को अलग अलग क्‍लास दे सकते हैं । इन क्‍लास का प्रयोग भी आईडी की तरह ही होता है ।
उदाहरण -

This is First Block

block1 {border:1px solid green; color:red; font-size:20px;}

इन कोड्स को देखकर आपने इनके प्रयोग में जो बातें बिलकुल समान थीं उनको समझने की कोशिश की होगी ।
अब इन्‍हें समझते हैं -
प्रत्‍येक कोड के शुरुआत में जिस एचटीएमएल ब्‍लाक या टैग पर सीएसएस अप्‍लाई करना है उसे लिखा गया है उसके तुरंत बाद या एक खाली जगह देकर एक कर्ली ब्रेकट (मझला कोष्‍ठक) शुरू किया गया, उस ब्रेकट के अन्‍दर डिक्‍लेरेशन (प्रापर्टी : वैल्‍यू ) लिखा गया । ये डिक्‍लेरेशन्स एक से अधिक हो सकते हैं । प्रत्‍येक डिक्‍लेरेशन के अन्‍त में एक अर्धविराम चिन्‍ह लगाया गया जिससे अलग अलग डिक्‍लेरेशन दिखाई पडें । और सबसे अन्‍त में मझले कोष्‍ठक को बन्‍द कर दिया गया ।
उदाहरण -

ध्‍यान देने योग्‍य बातें -
• सीएसएस कोड एचटीएमएल सेलेक्‍टर के जरिये काम करते हैं ।
• हर कोड एक डिक्‍लेरेशन होता है ।
• हर डिक्‍लेरेशन में एक प्रापर्टी व एक वैल्‍यू होता है ।
• ये डिक्‍लेरेशन कर्ली ब्रेकट के अन्‍दर रखा जाता है ।
• हर डिक्‍लेरेशन के बाद एक अर्धविराम चिन्‍ह लगाया जाता है ।
• सेलेक्‍टर के द्वारा स्‍टाइल करने की प्रक्रिया की आवश्‍यकता टैग के अन्‍दर स्‍टाइल कोड रखते समय नहीं पडती है । वहाँ मात्र स्‍टाइल टैग के अन्‍दर सारे सीएसएस कोड रखकर काम चल जाता है ।
• सीएसएस कोड एक बार में एक से अधिक सेलेक्‍टर पर लागू हो सकते हैं ।
• इन कोड्स को आसानी से समझने के लिये उन्‍हे तोड कर निम्‍न तरीके से भी लिखा जा सकता है ।
div

border:1px solid green;
color:red;
font-size:20px;

यह ठीक पहले के कोड्स की ही भाँति काम करेगा ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...