Skip to main content

सीएसएस फॉन्‍ट - CSS Font Style


     पिछली पोस्‍ट में हमने टेक्‍स्‍ट स्‍टाइल करना सीखा था । इस पोस्‍ट में हम फान्‍ट (वर्ण) परिवर्तन व डिजाइन करना सीखेंगे । टेक्‍स्‍ट और फॉन्‍ट में सामान्‍य तौर पर देखा जाय तो कोई अन्‍तर विशेष नहीं है किन्‍तु वेब डिजाइनिंग में दोनों दो यूनिट हैं । टेक्‍स्‍ट से आशय किसी भी टेक्‍स्‍ट से होता है किन्‍तु फान्‍ट का विशेष प्रकार होता है जैसे - टाइम्‍स न्‍यू रोमन, क्रुतिदेव आदि । अर्थात् टेक्‍स्‍ट का डिजाइन करते समय हम केवल फॉन्‍ट के किसी व्‍यक्तिगत प्रकार को इधर उधर करते हैं या उसके स्‍थान आदि में परिवर्तन करते हैं, रंग आदि परिवर्तित करते हैं किन्‍तु फॉन्‍ट स्‍टाइल करते समय हम टेक्‍स्‍ट के बेस स्‍टाइल को ही बदल देते हैं । इसके साथ ही हम टेक्‍स्‍ट को छोटा, बडा, पतला, मोटा, तिरछा, सीधा आदि करते हैं ।

आइये इसे करके देखें -

<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
</style>
</head>
<body>
<p id="p1">This is Paragraph One</p>
<p id="p2">This is Paragraph One</p>
<p id="p3">This is Paragraph One</p>
</body>
</html>

यह हमारा बेस कोड है । अब इसमें हम फान्‍ट स्‍टाइल करके देखेंगे ।

फान्‍ट फैमिली -
     फॉन्‍ट फैमि‍ली से तात्‍पर्य होता है बहुत सारे फॉन्‍ट्स में से कुछ को चुनना । जैसे हम अपने पेज के विभिन्‍न ब्‍लाक्‍स में से किसी का फान्‍ट टाइम्‍स न्‍यू रोमन तो किसी का एरियल तो किसी का मंगल आदि फान्‍ट चुनते हैं ।

उदाहरण -
<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
#p1{font-family:times new roman;}
#p2{font-family:arial;}
#p3{font-family:algerian;}
</style>
</head>
<body>
<p id="p1">This is Paragraph One</p>
<p id="p2">This is Paragraph Two</p>
<p id="p3">This is Paragraph Three</p>
</body>
</html>

परिणाम -
how-to-set-css-font-family

फान्‍ट साइज -
     फॉन्‍ट फैमिली सेट करने के बाद दूसरी सबसे महत्‍वपूर्ण चीज होती है फान्‍ट के आकार को चुनना । यदि आप इसे नहीं चुनते हैं तो आपके पेज का सारा कान्‍टेन्‍ट एक ही आकार का हो जाता है जिससे महत्‍वपूर्ण चीजें आसानी से ध्‍यान में नहीं आती हैं व पेज दिखने में सुन्‍दर नहीं लगता । इसके लिये जरूरी है कि जहाँ हेडिंग हो वहाँ फान्‍ट साइज बडा हो, पैराग्राफ अपेक्षाकृत छोटा हो, और अलग-अलग ब्‍लाक्‍स के फॉन्‍ट का साइज भी अलग ही हो ।

उदाहरण -
<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
#p1{font-family:times new roman; font-size:20px;}
#p2{font-family:arial; font-size:25px;}
#p3{font-family:algerian; font-size:10px;}
</style>
</head>
<body>
<p id="p1">This is Paragraph One</p>
<p id="p2">This is Paragraph Two</p>
<p id="p3">This is Paragraph Three</p>
</body>
</html>

परिणाम -
how-to-set-css-font-size

फान्‍ट स्‍टाइल -
     फॉन्‍ट का आकार सेट कर लेने  के बाद आप को तय करना होता है कि किस पंक्ति को मोटा, करना है, किसे टेढा करना है और किसे नार्मल रखना है । इस डिजाइन के लिये आपके पास दो विकल्‍प होते हैं । पहला फान्‍ट स्‍टाइल जिसके तीन विकल्‍प होते हैं -
नार्मल, इटैलिक और आब्‍लीक । इटैलिक और आब्‍लीक बहुत हद तक एक ही चीजें हैं । देखें -

उदाहरण -
<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
#p1{font-family:times new roman; font-style:normal;}
#p2{font-family:arial; font-style:italic;}
#p3{font-family:algerian; font-style:oblique;}
</style>
</head>
<body>
<p id="p1">This is Paragraph One</p>
<p id="p2">This is Paragraph Two</p>
<p id="p3">This is Paragraph Three</p>
</body>
</html>

परिणाम -
how-to-set-css-font-style

फान्‍ट वेट -
दूसरा विकल्‍प है फान्‍ट वेट । इसके भी तीन उपविकल्‍प होते हैं -
नार्मल, लाइटर, बोल्‍ड । नार्मल और लाइटर का प्रभाव लगभग एक जैसा होता है । बोल्‍ड विकल्‍प फान्‍ट को मोटा कर देता है ।

उदाहरण -
<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
#p1{font-weight:normal;}
#p2{font-weight:lighter;}
#p3{ font-weight:bold;}
</style>
</head>
<body>
<p id="p1">This is Paragraph One</p>
<p id="p2">This is Paragraph Two</p>
<p id="p3">This is Paragraph Three</p>
</body>
</html>

परिणाम -
how-to-set-css-font-weight

फान्‍ट वैरियन्‍ट - 
     फान्‍ट वैरियेन्‍ट दो प्रकार का होता है -
नार्मल तथा स्‍माल-कैप्‍स । इसका प्रयोग निम्‍न प्रकार किया जाता है -

<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
#p1{font-variant:normal;}
#p2{font-variant:small-caps;}
</style>
</head>
<body>
<p id="p1">This is Paragraph One</p>
<p id="p2">This is Paragraph Two</p>
</body>
</html>

परिणाम -
how-to-set-css-font-variant

सीएसएस फान्‍ट स्‍टाइल के लगभग सभी कोड्स को एक साथ एक पंक्ति में अप्‍लाई करने का तरीका निम्‍नलिखित है -

<!doctype html>
<html>
<head>
<title>Learn CSS </title>
<style>
p{font:italic bold 20px/30px algerian, serif;}
</style>
</head>
<body>
<p>This is Paragraph One</p>
</body>
</html>

परिणाम -
how-to-set-css-font-style-codes-in-short

   इस पोस्‍ट में हमने फान्‍ट को स्‍टाइल करना सीखा । इसमें जो कुछ भी समझ में कम आया हो या न आया हो उसे कृपया टिप्पणी बाक्‍स में लिखें ।

Comments

  1. Popular Computer Tips and Tricks in Hindi
    Learn How to Make Money Online in Hindi
    www.populartips4u.com

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...