Skip to main content

सीएसएस लिंक - Styling Links with CSS.


       पिछले लेख में हमने सीएसएस फान्‍ट स्‍टाइल करना सीखा । इस लेख में हम लिंक को सीएसएस द्वारा स्‍टाइल करना सीखेंगे ।
       आमतौर पर एचटीएमएल पेज में लगाये गये लिंक नीले रंग में और अंडरलाइन होते हैं। इन लिंक्स को यदि स्‍टाइल न किया जाए तो ये थोडे भद्दे दिखाई देते हैं । किन्‍तु स्‍टाइल कोड के प्रयोग से आप इन्‍हे मनचाहा व आकर्षक बना सकते हैं ।
       आइये लिंक को स्‍टाइल करना सीखते हैं -

सबसे पहले हम एक एचटीएमएल पेज बनायेंगे जिसमें केवल लिंक लगा होगा ।
प्रयोग -
<!doctype html>
<html>
<head>
</head>

<body>
<a href="http://sjweb.in/">SJWEB</a>
<a href="http://sjweb.in/">SJWEB</a>
</body>
</html>

परिणाम -



लिंक को स्‍टाइल करने के लिये अभी इतना कोड ही पर्याप्‍त है । अधिक कोड डाल देने पर पाठक भ्रमित हो सकते हैं अत: लिंक का प्रयोग अन्‍य स्‍थानों पर जैसी जिसकी आवश्‍यकता हो वैसा स्‍वयं करें और इन स्‍टाइल कोड का प्रयोग करें ।
यहाँ हम सीएसएस कोड का प्रयोग हेड टैग में ही करेंगे ।

<!doctype html>
<html>
<head>
<style>
                  <------------      हमारा सीएसएस कोड यहाँ होगा ।
</style>
</head>

<body>
<a href="http://sjweb.in/">SJWEB</a>
<a href="http://sjweb.in/">SJWEB</a>
</body>
</html>

परिणाम -






यहाँ हमें यह जानने की आवश्‍यकता है कि हम एक लिंक के साथ क्‍या-क्‍या कर सकते हैं ।
हम एक लिंक के साथ निम्‍नलिखित स्‍टाइल कर सकते हैं -
  • लिंक का अन्‍डरलाइन हटा सकते हैं । 
  • लिंक का बैकग्राउन्‍ड बदल सकते हैं । 
  • लिंक का मार्जिन और पैडिंग सेट कर सकते हैं । 
  • लिंक को बार्डर कर सकते हैं । 
  • लिंक के अक्षरों को विभिन्‍न रंगों से रंग सकते हैं । 
  • लिंक का फान्‍ट बदल सकते हैं । 
आदि अन्‍य कार्य कर सकते हैं । अर्थात् जो कुछ भी हम और एलीमेण्‍ट्स के साथ कर सकते हैं वह सभी कुछ हम लिंक के साथ भी कर सकते हैं ।
अब हम इसे करके देखते हैं --

<!doctype html>
<html>
<head>
<style>
a
{
text-decoration:none; 
font-family:algerian;
margin:5px;
padding:5px 15px;
background:lime;
color:red;
border:1px solid blue;
border-radius:15px;

}
</style>
</head>

<body>
<a href="http://sjweb.in/">SJWEB</a>
<a href="http://sjweb.in/">SJWEB</a>
</body>
</html>


परिणाम -




आप देख सकते हैं कि हमारा लिंक जो कि एकदम सामान्‍य सा दिख रहा था अब निश्‍चय ही विशिष्‍ट हो गया है । यह स्‍टाइलिश हो गया है तथा देखने में अधिक आकर्षक भी हो गया है ।
अब हम यह समझेंगे कि इसमें हमने क्‍या क्‍या किया और उससे क्‍या क्‍या परिवर्तन हुए । इसके लिये हम एक एक कोड को स्‍वतन्‍त्र रूप में समझेंगे । आप इन कोड्स को एक एक करके अप्‍लाई कर सकते हैं व इसका परिणाम देख सकते हैं ।

text-decoration:none;
  टेक्‍स्‍ट डेकोरेशन का प्रयोग हम लिंक के अन्‍डरलाइन को हटाने के लिये करते हैं । लिंक का अन्‍डरलाइन हटाने के लिये इस कोड का प्रयोग अनिवार्य है । यदि इसका प्रयोग न किया जाए तो किसी भी तरीके से लिंक का अन्‍डरलाइन हटाना सम्‍भव नहीं होता है । 

font-family:algerian;
   फान्‍ट फैमिली कोड का प्रयोग आपने पिछले  लेखों में बखूबी सीखा है । इस कोड के प्रयोग से हमने लिंक का फान्‍ट मनचाहा कर लिया । आप अल्‍जीरियन की जगह किसी भी अन्‍य फान्‍ट का प्रयोग करने में स्‍वतन्‍त्र हैं ।

margin:5px;
   मार्जिन का प्रयोग करके हमने लिंक से लिंक के बीच की दूरी को 5 पिक्‍सल सेट कर दिया जिससे कि दोनों लिंक आपस में सटे हुए न दिखाई दें । 

padding:5px 15px;
   पैडिंग के प्रयोग से हमने लिंक के चारो ओर पैडिंग डाल दी जिससे बैकग्राउंड लिंक से सटा न दिखाई दे और लिंक देखने में सुन्‍दर लगे । 

background:lime;
    बैकग्राउंड का रंग बदल दिया ।

color:red;
    लिंक के फान्‍ट का रंग बदल दिया ।

border:1px solid blue;
    लिंक के चारों ओर एक पिक्‍सल का पतला सा बार्डर डाला ।
और अन्‍त में 

border-radius:15px;
   लिंक के बार्डर को थोडा सा घुमावदार बना दिया ।


और इस तरह हमारा लिंक तैयार हो गया। 
इसमें आप अपने पसन्‍द के रंग, पैडिंग, फान्‍ट, बार्डर आदि डालकर इसका प्रयोग करके देखें । यदि कहीं भी कोई भी चीज समझ में कम आ रही हो या न आ रही हो तो कृपया कमेण्‍टबाक्‍स में अपनी समस्‍या लिखें । आपकी समग्र समस्‍याओं का यथासम्‍भव समाधान किया जाएगा ।

अगले पाठ में हम लिंक के साथ कुछ और प्रयोग करके देखेंगे । तबतक के लिये - 
नमस्‍कार 

Comments

  1. Expertise of Developing comes from Year's of Experience, with the experts of Designers & Developers we can create the Best Websites so let's hire our services for the design and development of the Mobile App / Website Designing. Create a good looking Design with Colour Moon Technologies.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...