Skip to main content

जावास्क्रिप्‍ट सीखें हिन्‍दी में : पाठ 3 - Learn JavaScript in Hindi : Lession 3 ।।


जावास्क्रिप्‍ट बाह्यस्‍थापन (आउटपुट)
JavaScript Output

जावास्क्रिप्‍ट के आज के पाठ में हम जावास्क्रिप्‍ट आउटपुट के बारे में सीखेंगे । आउटपुट से आशय उस गतिविधि से है जिसके द्वारा हम जावास्क्रिप्‍ट में लिखे कोड के परिणाम को हमारे एचटीएमएल पेज में प्रकट करते हैं । अर्थात् किसी भी लिखे हुए कोड का जो फल है उसे पेज पर दिखाने के लिये जिस गतिविधि का प्रयोग करते हैं उसे बाह्यस्‍थापन या आउटपुट कहते हैं ।

जावास्क्रिप्‍ट में लिखे गए कोड के परिणाम को दिखाने के लिये निम्‍न चार विकल्‍पों का प्रयोग किया जाता है । -

1- document.write();
2- innerHTML = "";
3- console.log();
4- window.alert();

इन चारों विकल्‍पों का प्रयोग निम्‍न तरीकों से किया जाता है ।

1- document.write(); का प्रयोग


<!doctype html>
<html>

<head>
</head>

<body>
<script>
document.write("My First JavaScript Page");
</script>
</body>
</html>

इस कोड को अपने नोटपैड पर कापी करके home.html नाम से सेव करें और इसे अपने ब्राउजर पर रन कराएँ । आपको परिणाम My First JavaScript Page मिलेगा ।

2- innerHTML = ""; का प्रयोग -

<!doctype html>
<html>

<head>
</head>

<body>
<div id="d1">
</div>

<script>
document.getElementById('d1').innerHTML = "My First JavaScript";
</script>
</body>
</html>

इस कोड को भी पूर्ववत अपने नोटपैड पर कापी-पेस्‍ट करके रन कराने पर परिणाम परिणाम My First JavaScript Page ही मिलेगा । इसमें एक नया कोड प्रयोग किया गया है जिसका विवरण आपको आगे प्राप्‍त होगा ।

3- console.log(); का प्रयोग ।


<!doctype html>
<html>

<head>
</head>

<body>
<script>
console.log("My First JavaScript Page");
</script>
</body>
</html>

इसका प्रयोग ठीक विन्‍डो.राइट की ही तरह करते हैं । और इसका परिणाम भी ठीक उसी तरह प्राप्‍त होता है किन्‍तु इसका प्रयोग प्राय: वेबडेवलपर के द्वारा ही किया जाता है । यह विकल्‍प कभी कभार आपके ब्राउजर पर काम नहीं भी करेगा क्‍यूँकि इसके लिये कन्‍सोल.लाग विकल्‍प को ऑन करना पड सकता है ।

4- window.alert(); का प्रयोग -

<!doctype html>
<html>

<head>
</head>

<body>
<script>
window.alert("My First JavaScript Page");
</script>
</body>
</html>




विन्‍डो.एलर्ट का प्रयोग करने पर आपको आपके ब्राउजर पर एक एलर्ट बाक्‍स मिलेगा जिसपर उपर My First JavaScript Page तथा नीचे Ok लिखा रहेगा । इस ओके बटन पर क्लिक करने का मतलब है कि आपने इस विकल्‍प के प्रयोग को स्‍वीकृति दे दी है ।

इस तरह इन सभी विकल्‍पों के प्रयोग के द्वारा जावास्क्रिप्‍ट में आउटपुट दिया जा सकता है ।

आगे के पाठों में हम इन विकल्‍पों का बार-बार प्रयोग देखेंगे । आगे हम इनका ठीक तरीके से आवश्‍कतानुसार प्रयोग भी सीखेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...