Skip to main content

जावास्क्रिप्‍ट सीखें हिन्‍दी में : पाठ 2 - Learn JavaScript in Hindi : Lession 2 ||


 जावास्क्रिप्‍ट का प्रयोग कैसे करें ।।
How To Use JavaScript ।।


जावास्क्रिप्‍ट सीखने के पहले हमें ये जानना अत्‍यन्‍त आवश्‍यक है कि जावास्क्रिप्‍ट का प्रयोग हम करेंगे कैसे । जावास्क्रिप्‍ट का प्रयोग दो तरीके से किया जा सकता है । 1- आन्‍तरिक 2- बाह्य ।
इस पाठ में हम जावास्क्रिप्‍ट के आन्‍तरिक व बाह्य दोनों ही तरह के प्रयोग को सीखेंगे ।

जावास्क्रिप्‍ट का आन्‍तरिक प्रयोग ।।
Using JavaScript inside HTML Page ।


जावास्क्रिप्‍ट का आन्‍तरिक प्रयोग से आशय जावास्क्रिप्‍ट का हमारे एचटीएमएल पेज के अन्‍दर ही प्रयोग करना है । अर्थात् जब हम जावास्क्रिप्‍ट का सीधा प्रयोग अपने एचटीएमएल पेज के अन्‍दर करें तो उसे जावास्क्रिप्‍ट का आन्‍तरिक प्रयोग कहते हैं ।

वेबपेज में जावास्क्रिप्‍ट का प्रयोग ।।
Using JavaScript in HTML Web Page ।।


जावास्क्रिप्‍ट का आन्‍तरिक प्रयोग करने के लिये हमें जावास्क्रिप्‍ट कोड को <script> </script> टैग के अन्‍दर रखना पडता है । इस स्क्रिप्‍ट को हम एचटीएमएल पेज के <head> </head> सेक्‍शन के अन्‍दर अथवा <body> </body> टैग के अन्‍दर रखते हैं ।

<head> </head> टैग के बीच स्क्रिप्‍ट रखना -
उदाहरण -

<!doctype html>
<html>

<head>
<title>My First JavaScript </title>
<script>
//Your Script Goes Here.....
</script>

</head>

<body>
<h1>My First JavaScript</h1>
</body>

</html>

<body> </body> टैग के बीच स्क्रिप्‍ट रखना -


उदाहरण -

<!doctype html>
<html>

<head>
</head>

<body>
<h1>My First JavaScript</h1>
<script>
//Your Script Goes Here.....
</script>

</body>

</html>


वेबपेज में जावास्क्रिप्‍ट का बाहर से प्रयोग ।।
Using JavaScript in HTML Web Page ।।


वेबपृष्‍ठ में बाहरी जावास्क्रिप्‍ट का प्रयोग करना बेहद आसान है । इसके लिये सबसे पहले हमें अपने जावास्क्रिप्‍ट कोड्स की एक अलग फाइल बनानी पडती है । इस फाइल को सेव करते समय इसका एक्‍सटेंशन .js लिखा जाता है । इस फाइल में हम अपनी सारी स्क्रिप्‍ट लिख कर सुरक्षित कर लेते हैं ।

चलिये इसे करके देखते हैं -

। - सबसे पहले अपना नोटपैड खोलिये ।
2- अब उसमें निम्‍न कोड कापी पेस्‍ट कीजिये ।

 document.getElementById("d1").innerHTML = "The Line Will be Changed";
3- अब फाइल मीनू में जाकर सेव एज कीजिये ।
4- नाम के स्‍थान पर डालिये myscript.js
5- और अब इसे अपने डेस्‍कटॉप पर रक्षित कर लीजिये ।
6- अब नोटपैड पर एक नया पेज खोलिये और उसमें निम्‍न कोड टाइप कीजिये ।

<!doctype html>
<html>

<head>
</head>

<body>
<div id="d1">My First JavaScript</div>
</body>

<script src="myscript.js"></script>


</html>

7- अब पुन: इसे सेव एज विकल्‍प से home.html नाम डालकर डेस्‍कटाप पर सेव कर लीजिये ।

अब डेस्‍कटाप पर जाकर home पर डबल क्लिक करिये । आपके पेज में div d1 में लिखा गया My First JavaScript बदल कर The Line Will be Changed हो गया होगा ।

अब ये देखने के लिये कि आपके जावास्क्रिप्‍ट कोड ने काम किया कि नहीं किया बस अपने home.html पेज से केवल <script src="myscript.js"></script> पंक्ति हटा कर सेव करें और फिर होम को रिलोड करके उसका परिणाम देखें । अब आपका परिणा बदलकर My First JavaScript हो गया होगा ।

आज के पाठ में हमने सीखा कि कैसे हम अपने एचटीएमएल पेज में आंतरिक रूप से तथा बाहर से जावास्क्रिप्‍ट कोड को लगा सकते हैं । आगे के पाठों में हम इसका और अभ्‍यास करेंगे ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...