Skip to main content

जावास्क्रिप्‍ट सीखें हिन्‍दी में - Learn JavaScript in Hindi ।।


जावास्क्रिप्‍ट सीखें हिन्‍दी में ।।
Learn JavaScript in Hindi ।।

जावास्क्रिप्‍ट वेब तकनीकि की एक प्रोग्रामिंग भाषा है । प्रोग्रामिंग भाषा एक ऐसी भाषा होती है जिससे आप अपने कम्‍प्‍यूटर से ठीक वहीं रिस्‍पान्‍स प्राप्‍त करते हैं जो आप प्राप्‍त करना चाहते हैं । यह भाषा काफी सरल है किन्‍तु इसमें अधिकाधिक अभ्‍यास की आवश्‍यकता है । बिना अभ्‍यास के इसे सीखने में काफी समय लग सकता है ।

यहाँ पर आपको जावास्क्रिप्‍ट यथासंभव हिन्‍दी में समझाने का प्रयास किया जाएगा । प्राय: हर पाठ में इसके उदाहरण सरल करके दिये जाएँगे जिसे आप अपने कम्‍प्‍यूटर पर कापी करके ठीक वही परिणाम प्राप्‍त कर सकेंगे ।

जावास्क्रिप्‍ट सीखने से पहले आवश्‍यक भाषा -
What is important before learning JavaScript.


जावास्क्रिप्‍ट (JavaScript) सीखने के पहले आपको कम से कम दो भाषाओं की सामान्‍य समझ होनी चाहिए ।

1- एचटीएमएल (HTML)
2- सीएसएस (CSS)

यदि आपने इन दोनों ही भाषाओं को सीखा नहीं है तो आपके लिये वेबतकनीकि में जावास्क्रिप्‍ट का कोई मतलब नहीं है । इसलिये इन दोनों भाषाओं का सामान्‍य ज्ञान प्राप्‍त करने के लिये उपर्युक्‍त लिंक पर क्लिक करके पहले इन भाषाओं की सामान्‍य समझ प्राप्‍त कर लें ।

जावास्क्रिप्‍ट बनाम जावा
JavaScript VS Java


प्राय: हममें से अधिकतर लोग जावास्क्रिप्‍ट को ही जावा मान लेते हैं । किन्‍तु यहाँ इस बात को स्‍पष्‍ट रूप से समझ लेना चाहिए कि जावा एक एप्लिकेशन (अनुप्रयोग) निर्माण की भाषा है जिसे James Gosling ने Sun Microsystems के तहत 1995 में जारी किया था, जबकि जावास्क्रिप्‍ट एक वेबअनुप्रयोग अथवा वेबतकनीकि की भाषा है Brendan Eich ने सन् 1995 में विकसित किया था । इसलिये जावास्क्रिप्‍ट व जावा में कहीं भी कोई भी समानता नहीं है ।

जावास्क्रिप्‍ट से क्‍या - क्‍या किया जा सकता है ?
What Can Be done by JavaScript ?


जावास्क्रिप्‍ट से एचटीएमएल के अन्‍तर्गत आने वाले शब्‍दों में परिवर्तन किया जा सकता है ।
जावास्क्रिप्‍ट से एचटीएमएल के आन्‍तरिक विभागों में परिवर्तन किया जा सकता है ।
जावास्क्रिप्‍ट से एचटीएमएल एट्रीव्‍यूट्स में परिवर्तन किया जा सकता है ।
जावास्क्रिप्‍ट से एचटीएमएल के फार्म को वैलिडेट (सत्‍यापित) किया जा सकता है ।
जावास्क्रिप्‍ट से एचटीएमएल के स्‍टाइल में परिवर्तन किया जा सकता है ।
जावास्क्रिप्‍ट से एचटीएमएल के लिंक, नेविगेशन, स्‍पान, डिवीजन आदि को स्‍लाइडशो के रूप में परिवर्तित किया जा सकता है ।

और भी बहुत कुछ जावास्क्रिप्‍ट के माध्‍यम से किया जा सकता है जो हम आगे के पाठों में सीखेंगे ।


Comments

  1. क्या आप जावास्क्रिप्ट से प्रश्नों का क्रम बदल सकते है?

    ReplyDelete
  2. Hello Admin!
    Such a great and informative post indeed on javascript, I really appreciate it!
    Keep updating stuffs like this.

    Manager:
    Training n Development

    ReplyDelete
  3. Hello sir ky a ese Sikh lege to social site bna skte h ?

    ReplyDelete
  4. Software banane ke lay konsi coding सीखनी है

    ReplyDelete
  5. Sir android app banane ke liae konsi coding sikhani hogi

    ReplyDelete
  6. Hello friends if you wanna learn JavaScript in hindi please chexk it my youtube chennal
    https://youtu.be/2i-fLl2msXQ
    Please dont forget to subscribe my chennal and like video
    Thanks friend

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...