Skip to main content

जावास्क्रिप्‍ट सीखें हिन्‍दी में : पाठ 7 - Learn JavaScript in Hindi : Lesson 7 ||


जावास्क्रिप्‍ट फंक्‍शन ।। 
JavaScript Function..


जावास्क्रिप्‍ट फंक्‍शन function कोड से शुरू होता है । function लिखने के बाद हम अपने फंक्‍शन का name (नाम) लिखते हैं । ये नाम कुछ भी हो सकता है, जो भी हम चाहें । फंक्‍शन का नाम निर्धारित करने के साथ ही उस नाम के सामने () ब्रेकट जोड दिया जाता है । उदाहरण - function anand()

फंक्‍शन क्‍या होता है ?
What is JavaScript Function ?

 फंक्‍शन एक ऐसा कोड ब्‍लाक होता है जिसके अन्‍दर हम कोई भी कोड लिख सकते हैं । किन्‍तु यह कोड तब तक काम नहीं करता जबतक कि हम उस फंक्‍शन को कॉल न करें अर्थात् जब तक हम उस फंक्‍शन को काम करने का आदेश नहीं देते हैं तब तक वो फंक्‍शन काम नहीं करता है । केवल सुसुप्‍त अवस्‍था में रहता है ।

फंक्‍शन बनाना ।
Making a Function ..

  फंक्‍शन बनाने के लिये जैसा कि अभी हमने ऊपर बताया- आपको function कोड के साथ फंक्‍शन का नाम और () ब्रेकट लिखना पडता है । अब हम { ब्रेकट से फंक्‍शन को खोलते हैं । इसके बाद हम अपना वांछित कोड डालते हैं और } ब्रेकट से फंक्‍शन को बंद कर देते हैं ।

उदाहरण -

<html>

<head>
</head>

<body>
<button onclick="document.write(anand())">Click</button>

<script>
function anand()
{
var a = 10;
var b = 20;
var c = a + b;

return c;
}

</script>

</body>
</html>


 उपर्युक्‍त उदाहरण में हमने फंक्‍शन के अन्‍दर ठीक वही कोड लिखे हैं जो हमने पहले बिना फंक्‍शन के कई बार प्रयोग किये हैं । return कोड का प्रयोग किसी भी मानक का मान लौटाने के लिये प्रयोग होता है । फंक्‍शन anand() को एक बटन के द्वारा कॉल किया गया है । इस बटन से आप पूर्व परिचित होंगे यदि आपने एचटीएमएल पाठों को ध्‍यान से पढा है तो । बटन के साथ onclick="document.write(anand())" कोड का प्रयोग करके फंक्‍शन को कॉल किया गया है । बटन को दबाते ही हमें जावास्क्रिप्‍ट परिणाम प्राप्‍त हो जाता है । बिना बटन क्लिक किये हमारा फंक्‍शन कोई काम नहीं करता ।

     फंक्‍शन में बिना वैरियेबल बनाये भी मान रखा जा सकता है । इसके लिये हमें फंक्‍शन के नाम के अन्‍दर अन्‍य नाम डिफाइन करना पडता है ।

उदाहरण -

<body>
<button onclick="document.write(anand())">Click</button>

<script>
function anand(a, b, c)
{

a = 10;
b = 20;
c = a + b;

return c;
}

</script>

</body>


 उपर्युक्‍त कोड में बिना वैरियेबल बनाये भी a, b और c के अन्‍दर मान निर्धारित किया जा सका । क्‍यूँकि हमने इसे फंक्‍शन नाम के अन्‍दर पहले ही डिफाइन कर लिया था । फंक्‍शन नाम के अन्‍दर भी नाम डिफाइन कर लेने पर वो स्‍वयं ही वैरियेबल बन जाता है और उसके अन्‍दर हम कोई भी मान रख सकते हैं ।

स्‍मरणीय बातें :-

  • फंक्‍शन की शुरुआत function शब्‍द से होती है । 
  • फंक्‍शन के नाम के साथ () ब्रेकट होना अनिवार्य है । 
  • फंक्‍शन के अन्‍दर लिखने के लिये कोड को कर्ली ब्रेकट {} के अन्‍दर लिखा जाता है । 
  • फंक्‍शन में कोई भी जावास्क्रिप्‍ट कोड डाला जा सकता है जो हम सामान्‍यत: बिना फंक्‍शन के प्रयोग करते हैं । 
  • फंक्‍शन में लिखा कोड तभी काम करता है जब फंक्‍शन को पुकारा जाता है । 
  • एक ही फंक्‍शन का प्रयोग हम एक से अधिक बार, एक से अधिक जगह पर कर सकते हैं ।

    फंक्‍शन के विषय में हम आगे के पाठों में और अधिक सीखेंगे ।।

Contact us for Very Cheap Website Designing in Akbarpur, Website Designing in Ambedkar nagar, Website in Faizabad, Website in Barabanki, Website in Gonda, Website in Sultanpur, Website in Lucknow, Website in Azamgarh and other nearby Cities

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...