Skip to main content

5 तरीकों से बनायें अपने पुराने स्‍मार्टफोन को सुपरफास्‍ट ।।


    आपका स्‍मार्टफोन पुराना हो चुका है तथा उसकी गति बहुत धीमी हो गई है या बार बार हैंग करता है तो आपके लिये आज की पोस्‍ट अत्‍यन्‍त लाभकारी है ।
    आज हम कुछ ऐसे टिप्‍स पर बात करेंगे जिससे हमारे पुराने स्‍मार्टफोन की भी गति नये स्‍मार्टफोन जैसी ही बनाई जा सकेगी । आइये जानते हैं कुछ तरीके -

1- फालतू के एप हटाऍं : 
     हमारे स्‍मार्टफोन में कई सारे एप ऐसे होते हैं जिनका उपयोग हम डाउनलोड करने के बाद कभी नहीं करते हैं । ये एप अनावश्‍यक रूप से हमारे फोन के रैम की स्‍मृति को घेरे रहते हैं । जिसके कारण हमारा स्‍मार्टफोन धीमा चलता है । अत: ऐसे एप का चयन करें जिनका प्रयोग हम न के बराबर करते हों, उन्‍हें अनइन्‍स्‍टाल करें । इससे हमारे फोन की गति बढ जाएगी ।

2- खाली फोल्‍डर्स व अनावश्‍यक फाइल्‍स को डिलीट करें : 
     कई बार जब हम कोई एप्लिकेशन इन्‍स्‍टाल करके फिर अनइन्‍स्‍टाल कर देते हैं तो उसका फोल्‍डर व कुछ फाइलें बची रह जाती हैं जिनका हमारे लिये कभी भी कोई प्रयोग नहीं रहता है । ये फोल्‍डर्स या तथा फाइल्‍स हमारे फोन को धीमा बना देते हैं । अत: इन फोल्‍डर्स को ढूढें और रिमूव मार दें । इससे हमारे फोन की गति कई गुना बढ जाती है ।

3- कैच्ड डाटा व मिस्‍क डाटा को नियमित रूप से रिमूव करें : 
     जब भी हम कोई एप चलाते हैं, उस एप के द्वारा कुछ डेटा कैच के रूप में हमारे सिस्‍टम में स्‍टोर हो जाता है । यह कैच्‍ड डेटा धीरे धीरे इकट्ठा होते होते हमारे सिस्‍टम को धीमा करने लगता है । अत: इन कैच्‍ड व मिस्‍क डाटा को नियमित रूप से डिलीट करते रहें । इन्‍हे डिलीट करने के लिये अपने फोन के सेटिंग में जाकर, स्‍टोरेज में जाएं जहाँ आपको ये दोनो विकल्‍प मिल जाएंगे ।

4- एनीमेटर ड्यूरेशन स्‍केल को बन्‍द करके : 
     इस विकल्‍प को बन्‍द करने के लिये आपको अपने फोन की सेटिंग में जाना है । सेटिंग में जाकर सबसे नीचे एबाउट फोन विकल्‍प पर जाएं । इस विकल्‍प के अन्‍दर सबसे नीचे बिल्‍ड नम्‍बर विकल्‍प पर 6 बार क्लिक करें । इससे आपके फोन में डेवलपर आॅप्शन इनेबल हो जाएगा । अब एक बार बैक हो जाएं । एबाउट फोन विकल्‍प के ठीक ऊपर अब आपको डेवलपर आफप्‍शन मिलेगा । इस पर क्लिक करें और नीचे जाएँ जहाँ आपको एनीमेटर ड्यूरेशन स्‍केल विकल्‍प मिलेगा । इसे आफ कर दें । बस इसके बाद अपने फोन को रिस्‍टार्ट करें और आप देखेंगे कि आपका फोन पहले से कहीं अधिक तेज हो चुका है ।

5- क्‍लीनर एप अनइन्‍स्‍टाल करके :

     प्राय: हम अपने फोन को तेज बनाने के लिये क्‍लीनर एप डाउनलोड कर लेते हैं । इस एप से बार बार अपने फोन को साफ होता देख हमें लगता है कि यह हमारे फोन को तेज बना रहा है पर होता इसका ठीक उल्‍टा है । दरअसल आपका क्‍लीनर एप आपके सेट में 3 से 4 एप्‍लीकेशन जितनी मेमरी अकेले ही खाता है । साथ ही इसे ऐसा डिजाइन किया गया होता है कि हर बार आपके रैम को साफ करता दिखे । वास्‍तव में ज्‍यादातर फोन में अपने आप ही यह फीचर होते भी हैं । और अगर आपको फोन के रैम को क्‍लीयर करना है तो सबसे शानदार तरीका है अपने फोन को रिस्‍टार्ट करें । इससे आपका फोन बिलकुल खाली हो जाता है । इ‍सलिये क्‍लीनर टाइप के एप अनइन्‍स्‍टाल करें जिससे हम अपने रैम का बडा सा भाग खाली कर सकते हैं और हमारा फोन तेज चलने लग जाता है ।


Comments

  1. Wonderful job in making the best blog ever, thanks for the good work. http://www.argalon.net

    ReplyDelete
  2. Nicely written post, it is helpful enough for future references, keep it up for your coming posts. Thanks for the update. web development company in Chicago

    ReplyDelete

Post a Comment