Skip to main content

अपनी वेबसाइट खुद कैसे बनाएँ ??


   पिछले लेख में हमने देखा कि हमें वेबसाइट बनाने के लिये अनिवार्य रूप से कौन सी भाषाएं सीखनी पडती हैं ।
    अब आज हम यहाँ अपनी वेबसाइट खुद कैसे बनायें इस विषय पर विचार करेंगे । वेबसाइट बनाने के लिये सबसे पहले हमें यह निर्धारित करना होता है कि हमारे वेबसाइट में क्‍या क्‍या होना चाहिये । मतलब ये कि हमारी वेबसाइट विजिटर को कैसी दिखाई दे ।
इसे और स्‍पष्‍ट रूप से समझते हैं । -
    किसी भी वेबसाइट में मुख्‍य रूप से निम्‍नलिखित चीजें होनी चाहिये या कि होती ही हैं -
    1. हेडर - यह वेबसाइट का सबसे ऊपरी हिस्‍सा होता है । इस हिस्‍से पर आपकी वेबसाइट का टाइटल होता है । उदाहरण के तौर पर मान लेते हैं हमारे वेबसाइट का नाम है ''एसजे वेबडिजाइनिंग सर्विस'' । तो इसे ही हम अपने वेबसाइट के मुख्‍य शीर्षक के रूप में रखना चाहेंगे । इसलिये इसे हमें वेबसाइट के सबसे ऊपरी हिस्‍से पर रखना होगा । इस ऊपरी हिस्‍से को ही हेडर बोलेंगे ।
    2. नेविगेशन मेन्‍यू - नेविगेशन मेन्‍यू वो पट्टी है जिसपर हमारे अन्‍य पेज का बटन दिया गया होता है । इन बटन पर क्लिक करके हम अन्‍य पृष्‍ठों पर जा पाते हैं ।
    3. साइडबार - साइडबार से तात्‍पर्य आपकी वेबसाइट के दाहिने या बायें ओर की उस वर्टिकल पट्टी से होता है जिसपर प्राय: आप कुछ जरूरी लिंक या फोटो आदि रखते हैं । इस पट्टी का कान्‍टेन्‍ट प्राय: सभी दशाओं में एक जैसा ही रहता है । पोस्‍ट के बदलने के साथ बदलता नहीं है । साइडबार पेज के बायें, दाहिने या फिर दोनों तरफ हो सकता है ।
    4. कान्‍टेन्‍टबाक्‍स (बॉडी) - यह पेज का सबसे प्रमुख विभाग है जहाँ पर हमारी पोस्‍ट (लेख) होते हैं । यह प्राय: पृष्‍ठ का सबसे वृहद् भाग भी होता है । इसके अन्‍दर आपकी लिखी जाने वाली पोस्‍ट में से अंतिम पोस्‍ट या उनकी लिंक एक या अधिक मात्रा में होती हैं ।
    5. फुटर - यह पेज का सबसे निचला हिस्‍सा होता है जहाँ मात्र आपके पेज के निर्माता, कापीराइट आदि का विवरण होता है । इसपर पेजव्‍यू मीटर भी हो सकता है । या आवश्‍यकतानुसार कुछ छोटी मोटी जानकारियां दी जाती हैं । यह सूचना भी प्राय: बदलती नहीं है ।

इनके अतिरिक्‍त और भी चीजें आवश्‍कतानुसार एड की जा सकती हैं किन्‍तु इतना भर जोड देने से ही आपका पेज पूर्ण हो जाता है । आइये इसकी एक रूपरेखा (रेखाचित्र) देखें ।


Title of the page
Menu Bar


Left
Sidebar



Post Area

Footer


      इस टेम्‍प्‍लेट को ध्‍यान से देखें । आपको हर तरह की वेबसाइट का रा मटीरियल प्राय: ऐसा ही दिखेगा । अगर इसे ठीक तरीके से रंग दिया जाए तो यह एक सम्‍पूर्ण वेबसाइट बन जाएगी ।
     आगे के पोस्‍ट में हम इसे बनाना और और इसे सुन्‍दर तरीके से स्‍टाइल करना सीखेंगे । और आप देखेंगे कि यही सामान्‍य सा टेम्‍प्‍लेट अंत तक पहुँचते-2 एक सुन्‍दर सी वेबसाइट में बदल जाएगा ।

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...