Skip to main content

अपने वेबसाइट के बैकग्राउण्ड को विभिन्न रंगों से कैसे सजाएँ ??


पिछली पोस्ट में हमने अपने वेबसाइट को कुछ सीएसएस कोड्स के द्वारा डिजाइन करना व रंग भरना बताया । अपनी वेबसाइट को सुन्दर और आकर्षक बनाने की श्रृंखला में हम आज अपनी वेबसाइट में डायनॉमिक रंग भरना सीखेंगे ।
पिछली पोस्ट को पढने के लिये निम्न लिंक पर जाएं ।

अपनी वेबसाइट को आकर्षक कैसे बनायें ??

पहले तो हम अपने अब तक किये गये कोड को एक दृष्टि में देखेंगे । जिससे हमें समझ में आ जाए कि हमारे कोड में कितनी स्टाइल हुई है और अब हमें आगे क्या करना है । आज के इस पाठ में हम अपने हर एक डिवीजन में कई रंगों को मिलाकर और भी सुन्दर रंग भरना सीखेंगे ।  हमारा अबतक का कोड निम्न है –

<!doctype html>
<html>
<head>
<title>My New Html Page </title>
<style>
body{margin:0; padding:0; text-align:center;}
div{border:1px solid green;}
#container{width:100%;}
#header{height: 150px; width:100%; background:red;}
#menu{height: 50px; width: 100%; background:pink;}
#sidebar{height: 350px; width:25%; background:gray;}
#post{height: 350px; width: 70%; background:yellow;}
#sidebar, #post{vertical-align:top; display:inline-block;}
#footer{height: 50px; width: 100%; background:green;}
</style>
</head>

<body>
<div id="container">
<div id="header">SJweb Development Service</div>
<div id="menu"> Menu Bar </div>
<div id="sidebar">Left Sidebar</div>
<div id="post">Post Area</div>
<div id="footer">Footer</div>
</div>
</body>
</html> 


इस कोड का रिजल्ट भी हमने देखा ।
 अब हम इसमें कुछ रंगों के मिश्रण से इसके बैकग्राउंड को बदलेंगे । और इसके लिये हमें मात्र कुछ बदलाव करना होगा । उपयुक्त कोड में लाल रंग से जो कोड लिखे गये हैं वो ही इस पूरे टेम्प्लेट के बैकग्राउण्ड के रंग हैं । अब इनमें हम थोडा सा परिवर्तन करेंगे । 
 इसमें हम background: ; की जगह background:linear-gradient() ; का प्रयोग करेंगे । 
आइये इसे करके देखते हैं । 

<style>
body{margin:0; padding:0; text-align:center;}
div{border:1px solid green;}
#container{width:100%;}
#header{height: 150px; width:100%; background:red;}
#menu{height: 50px; width: 100%; background:pink;}
#sidebar{height: 350px; width:25%; background:gray;}
#post{height: 350px; width: 70%; background:yellow;}
#sidebar, #post{vertical-align:top; display:inline-block;}
#footer{height: 50px; width: 100%; background:green;}
</style>
 

इस कोड को परिवर्तित करके हम निम्न की भांति कर देते हैं । 
 
<style>
body{margin:0; padding:0; text-align:center;}
div{border:1px solid green;}
#container{width:100%;}
#header{height: 150px; width:100%; background:linear-gradient(red, yellow);}
#menu{height: 50px; width: 100%; background:linear-gradient(pink, orange);}
#sidebar{height: 350px; width:25%; background:linear-gradient(gray, white);}
#post{height: 350px; width: 70%; background:linear-gradient(orange, yellow, orange);}
#sidebar, #post{vertical-align:top; display:inline-block;}
#footer{height: 50px; width: 100%; background:linear-gradient(green, black);}
</style>


अब हम इसका परिणाम देखते हैं – 

अब ये परिणाम आप को पहले के परिणाम से बेहतरीन दिखाई पड रहा होगा । इसमें हमने मात्र कुछ बदलाव किया है । सामान्य रंगों की जगह हमने इसमें ग्रेडिएण्ट्स का प्रयोग किया है और इससे हमारे टेम्प्लेट की सुन्दरता कई गुना बढ गई । 
आगे हम अपने टेम्प्लेट में नेविगेशन मीनू एड करेंगे और कुछ अन्य आकर्षक बदलाव करके देखेंगे । 

पूरा कोड निम्न है –

<!doctype html>
<html>
<head>
<title>My New Html Page </title>
<style>
body{margin:0; padding:0; text-align:center;}
div{border:1px solid green;}
#container{width:100%;}
#header{height: 150px; width:100%; background:linear-gradient(red, yellow);}
#menu{height: 50px; width: 100%; background:linear-gradient(pink, orange);}
#sidebar{height: 350px; width:25%; background:linear-gradient(gray, white);}
#post{height: 350px; width: 70%; background:linear-gradient(orange, yellow, orange);}
#sidebar, #post{vertical-align:top; display:inline-block;}
#footer{height: 50px; width: 100%; background:linear-gradient(green, black);}
</style>
</head>

<body>
<div id="container">
<div id="header">SJweb Development Service</div>
<div id="menu"> Menu Bar </div>
<div id="sidebar">Left Sidebar</div>
<div id="post">Post Area</div>
<div id="footer">Footer</div>
</div>
</body>
</html>


कोई भी शंका हो तो कृपया टिप्पणीमंजूषा में पूंछें । 

Comments

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...