Skip to main content

जावा डेवलपमेण्‍ट किट और पाथ सेट करना ।।



जावा डेवलपमेण्‍ट किट और पाथ - JDK & PATH

विन्‍डोज में जेडीके स्‍वत: ही मुख्‍य डायरेक्‍टरी "C:\Program Files\Java\jdk1.8.0_" तथा जेआरई "C:\Program Files\Java\jre1.8.0_" में इन्‍स्‍टाल हो जाएगा

अपने कम्‍प्‍यूटर के सी ड्राइव में जाएँ । प्रोग्राम डाटा पर डबल क्लिक करके खोलें । अब जावा फोल्‍डर ढूंढें और खोलें । जावा फोल्‍डर में उपयुक्‍त दो फोल्‍डर जेडीके तथा जेआरई होंगे । इनमें से जेडीके फोल्‍डर को खोलें, फिर बिन फोल्‍डर को खोलें, तथा पाथ को कापी करें ।


जेडीके ठीक से काम करे इसके लिये आपको इसके पाथ को पाथ इनवायरमेण्‍ट वैरियेबल (PATH environment variable) में जोडना पडता है । इसके लिये अपने डेस्‍कटाप पर जाकर कम्‍प्‍यूटर आइकन पर राइट क्लिक करें तथा प्रापर्टीज में जाएं ।
 
प्रापर्टीज में एडवांस सिस्‍टम सेटिंग (Properties > Advanced system settings) पर जाएँ ।
 
 Advanced tab > Environment Variables पर क्लिक करें

तथा यदि पाथ लिस्‍ट में न हो तो न्‍यू बटन पर क्लिक करें ।  यदि पाथ फोल्‍डर पहले से उपलब्‍ध है तो इसे सेलेक्‍ट करें और एडिट पर क्लिक करें ।
 
पहले से कापी किया हुआ पाथ वैल्‍यू इसके वैरियेबल वैल्‍यू में पेस्‍ट कर दें ।



यदि पाथ पहले से उपस्थित है तो इसमें वैल्‍यू को सेमीकॉलन से अलग करते हुए पेस्‍ट कर दें ।
इसे डिलीट न करें अन्‍यथा आपके सिस्‍टम का कोई अन्‍य एप्‍लीकेशन काम न करने की स्थिति में जा सकता है ।

परिवर्तन को सहेज दें ।
प्रमाणित करने के लिये कि आपका जेडीके ठीक से इन्‍स्‍टाल्‍ड है, कमाण्‍ड प्राम्‍प्‍ट खोलें, इसमें javac टाइप करें और इण्‍टर बटन दबायें । यदि जेडीके सफलता पूर्वक इन्‍स्‍टाल किया गया है तो आप निम्‍न स्‍क्रीन देखेंगे ।


नवीनतम इन्‍स्‍टालर आपके पाथ वैरियेबल को आपके सिस्‍टम में स्‍वत: ही सेट कर देता है । हमारा ट्यूटोरियल विन्‍डोज के इन्‍स्‍टालेशन को ही दिखाता है किन्‍तु javac कमाण्‍ड सभी प्‍लेटफार्म पर सपोर्ट करता है ।

Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...