Skip to main content

जावा वर्चुएल मशीन - Java Virtual Machine (JVM)


जावा वर्चुएल मशीन - Java Virtual Machine (JVM)

जावा वर्चुअल मशीन जावा एप्‍लीकेशन्‍स का एक्‍जीक्‍यूशन एनवायरमेण्‍ट है । यह कम्‍पाइल्‍ड जावा बाइनरी कोड (बाइटकोड) को कम्‍प्‍यूटर भाषा में परिवर्तित करता है ताकि कम्‍प्‍यूटर जावा प्रोग्राम के इन्‍स्‍ट्रक्‍शन प्राप्‍त कर सके ।
जावा प्रोग्राम इस तरह बनाये जाते हैं कि उन्‍हें किसी भी प्‍लेटफार्म पर बिना रीराइट किये अथवा रिकम्‍पाइल किये चलाया जा सके । जावा वर्चुएल मशीन ही इसे सम्‍भव बनाता है ।

सामान्‍यत: जावा कम्‍पाइलर जावा सोर्स (.java) को पढता है, इसे जावा बाइटकोड में अनूदित करता है और बाइटकोड को क्‍लास फाइल्‍स (.class) में परिवर्तित कर देता है । इसके बाद क्‍लास फाइल्‍स जावा वर्चुएल मशीन पर चलाये जा सकते हैं ।

 अन्‍य प्रोग्रामिंग भाषाओं में कम्‍पाइलर कोड्स को सिस्‍टम के लिये कम्‍पाइल करता है ज‍बकि जावा कम्‍पाइलर कोड्स को वर्चुएल मशीन के लिये उत्‍पादित करता है ।

जावा वर्चुएल मशीन JVM जावा विन्‍यास का मुख्‍य घटक है तथा जावा रनटाइम एनवायरमेण्‍ट JRE (Java Runtime Environment) का एक भाग है ।
जावा वर्चुएल मशीन आपरेटिंग सिस्‍टम पर निर्भर करता है । अर्थात् जावा वर्चुएल मशीन बाइटकोड को उस मशीनी भाषा में अनूदित करता है, जिस तरह का आपरेटिंग सिस्‍टम प्रयुक्‍त किया हुआ होता है । इसी कारण जेवीएम आपरेटिंग सिस्‍टम पर निर्भर करता है ।

जिस डिवाइस में भी जेवीएम इन्‍स्‍टाल होता है वह आपके .class फाइल को ट्रांसलेट और रन करा सकता है । यही इसे अन्‍य विभिन्‍न प्‍लेटफार्म पर भी रन कराने के योग्‍य बनाता है ।


Comments

  1. Many people will get lot of benefits by reading this kind of informational stuff .Thank you so much for this .
    All wikipedia

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...