Skip to main content

हमारा पहला जावा प्रोग्राम ।।



अपने प्रोग्राम को लिखने का सबसे सरल तरीका है कि हम कोई टेक्‍स्‍ट एडिटर पर अपना प्रोग्राम लिखें । यहाँ हम कोड लिखने के लिये NotePad++ टेक्‍स्‍ट एडिटर का प्रयोग करेंगे । यह एक मुफ्त कोड एडिटर है जिसे आप इसकी वेबसाइट पर जाकर मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं ।

ध्‍यान यह देना है कि हम जब अपना कोड सेव करें तो एक्‍स्‍टेंशन में .java लिखेंगे ।
नीचे दिये कोड को अपने नोटपैड पर कापी करें और HelloSjweb.java नाम से रक्षित करें ।

public class HelloSjweb {
  public static void main(String[ ] args) {
    System.out.println("Hello World");
  }
}

अब इसे कम्‍पाइल करेंगे । यदि हमारे कोड में कोई गडबडी होगी तो कम्‍पाइल करने में एरर आ जाएगा ।

कम्‍पाइल 

कम्‍पाइल करने के लिये कमाण्‍ड प्राम्‍प्‍ट को खोलें ।
कमाण्‍ड प्राम्‍प्‍ट में उस फोल्‍डर में जाएँ जहाँ HelloSjweb.java फाइल रक्षित किया हुआ है ।
हम C:\sjweb फोल्‍डर का प्रयोग करेंगे ।

अपने कोड को कम्‍पाइल करने के लिये javac HelloSjweb.java टाइप करें और इण्‍टर बटन दबायें ।
यदि कोई भी एरर नहीं है तो कमाण्‍ड प्राम्‍प्‍ट आपको नयी पंक्ति पर लेकर चला जाएगा और HelloSjweb.class नामक बाइटकोड उत्‍पन्‍न करेगा ।

अब आपने अपना क्‍लास फाइल बना लिया जो आपके प्रोग्राम का बाइटकोड धारण करता है ।


रन

अब जबकि हमारे पास .class फाइल है तो हम इसे रन करा सकते हैं ।
इसे रन कराने के लिये java HelloSjweb टाइप करें ।
अब आपके कमाण्‍ड प्राम्‍प्‍ट विंडो में Hello World लिखकर आ जाएगा ।

बधाई हो । आपका पहला जावा प्रोग्राम सफलता पूर्वक कम्‍पाइल व रन हो गया है ।

Comments

  1. This is absolutely exceptional. Even though variety of article on this topic, this article carries a number of the treasured points which had been never be read in other articles.
    All wikipedia

    ReplyDelete
  2. Nice Article!!Thanks for sharing!!
    Kiran Infertility Centre – Chennai’ is one of the best IVF Treatment in Chennai providing world-class treatment options like IVF, ICSI, Oocyte Donation, Surrogacy and Oocyte/Embryo freezing.surrogacy clinic in Chennai

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...