Skip to main content

क्‍लास व मेन मेथड ।


क्‍लास -
     1- जावा प्रोग्राम में जिन कोडपंक्तियों को रन कराना होता है वे सभी एक क्‍लास के अन्‍दर लिखी होनी चाहिये । हमने अपने इस उपर्युक्‍त कोड में सभी कोड्स को HelloSjweb नामक क्‍लास के अन्‍तर्गत रखा है । तात्‍पर्य यह है कि हमारे सामान्‍य जावा प्रोग्राम का प्रारम्‍भ class कोड के साथ क्‍लास का नाम लिखकर करना होता है । उदाहरण के लिये उपर्युक्‍त प्रोग्राम में हमने प्रोग्राम का प्रारम्‍भ class कीवर्ड से किया है तथा क्‍लास का नाम HelloSjweb रखा है । इसे ध्‍यान से देखने पर आपको पता चलेगा कि हमारा बाकी का सारा कोड class HelloSjweb{ } के भीतर रखा हुआ है । क्‍लास के बारे में आगे हम और भी विस्‍तार से पढेंगे ।

    2- जावा में हर एप्‍लीकेशन में एक प्रारम्‍भ बिन्‍दु होता है जिसे हम main कहते हैं । उपर्युक्‍त प्रोग्राम में हैलोएसजेवेब क्‍लास के अन्‍तर्गत पब्लिक स्‍टैटिक वाइड मेन मेथड दिया हुआ है । यह मेन मेथड हर जावा प्रोग्राम के प्रारम्‍भ में (क्‍लास के अन्‍तर्गत) होगा । हम पब्लिक स्‍टैटिक वाइड के विषय में आगे विस्‍तार से पढेंगे ।

संक्षेप -
  • हर जावा प्रोग्राम में class होना अनिवार्य होता है ।
  • class कीवर्ड के साथ ही क्‍लास का वांछित नाम रखना अनिवार्य होता है ।
  • क्‍लास कीवर्ड और क्‍लास नेम के बाद कर्ली ब्रेकट होना चाहिए । इसी ब्रेकट के बीच में आपका सारा प्रोग्राम कोड होना चाहिए ।
  • हर जावा प्रोग्राम का प्रारम्‍भ मेन मेथड से होना चाहिए ।


मेन मेथड -

हमारे जावा प्रोग्राम को रन कराने के लिये प्रोग्राम में मेन मेथड का स्‍वरूप इस तरह से होना चाहिये ।

public static void main(String[ ] args)

इसे एक-एक करके ठीक से समझते हैं ।
public - इसे कोई भी एक्‍सेस कर सकता है ।
static - मेन मेथड के साथ बिना किसी इन्‍स्‍टांस (आब्‍जेक्‍ट) को बनाये ही रन करता है ।
void - यह कोई भी वैल्‍यू वापस नहीं करता । अर्थात् यह रिक्‍त वैल्‍यू दिखाता है ।
main - मेथड का नाम ।
उदाहरण के लिये निम्‍न कोड null value नामक एक रिक्‍त मेथड को उदाहृत करता है जिसमें कोई भी पैरामीटर नहीं है न ही यह कोई वैल्‍यू वापस करेगा ।
void nullvalue()

संक्षेप -
हर जावा प्रोग्राम में कम से कम एक बार public static void main(String[ ] args) का प्रयोग होता है ।
public static void main(String[ ] args) हमेशा किसी क्‍लास के अन्‍दर रखा हेाता है ।
मेन के अन्‍तर्गत main(String[ ] args), args नामक एक स्ट्रिंग एरे होता है । इनके विषय में आगे ठीक से समझेंगे ।

Comments

  1. Really these tutorials helped me alot.
    Thanks for sharing
    Please keep sharing such informative article on regular basis..
    Visit : web designing course in chandigarh sector 34

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

एजाक्‍स तकनीकि - एजाक्‍स सीखें हिन्‍दी में ।

एजाक्‍स कोई स्‍वतन्‍त्र तकनीकि नहीं अपितु अन्‍तर्सम्‍बन्धित तकनीकों का वर्ग है । एजाक्‍स के अन्‍तर्गत मुख्‍य रूप से निम्‍न तकनीकि (भाषाएं) रखी जा सकती हैं । एचटीएमएल सीएसएस एक्‍सएमएल जेएसऑन जावास्क्रिप्‍ट XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट की प्रापर्टीज  - onReadyStateChange - जब भी रेडीस्‍टेट बदलता है तो इसे कॉल किया जाता है । इसे synchronous requests के साथ प्रयोग नहीं करना चाहिए । readyState - यह विभिन्‍न कार्यों को सम्‍पादित करने के लिये प्रयुक्‍त होता है । इसे सोपान क्रम में UNOPENED, OPENED, HEADERS_RECEIVED, LOADING, DONE तरह रखा जा सकता है । reponseText - रिस्‍पान्‍स को टेक्‍स्‍ट के रूप में प्रकट करता है । responseXML - रिस्‍पान्‍स को एक्‍सएमएल के रूप में प्रकट करता है । XMLHttpRequest आब्‍जेक्‍ट के महत्‍वपूर्ण मेथड - void open(method, URL) - अनुरोध को गेट अथवा पोस्‍ट मेथड के आधार पर दिये हुए यूआरएल को भेजता है । void open(method, URL, async) - उपयुक्‍त की ही भॉंति इसका भी कार्य है केवल asynchronous है या नहीं इसका विवरण भी देता है । void open(method, ...

एचटीएमएल सीखें हिन्‍दी में (Learn Html in Hindi)

मित्रों     अबतक हमने एचटीएमएल के विभिन्‍न विभागों को सीखा । लगभग सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल जो कि एक शुरुआती छात्र के लिये आवश्‍यक है यहाँ पर प्रस्‍तुत किया गया है । इससे अधिक व नवीनतम अपडेट्स के विषय में जानने के लिये एचटीएमएल की मूल वेबसाइट पर जा सकते हैं । जहाँ आप सम्‍पूर्ण एचटीएमएल इसकी समस्‍त बारीकियों सहित जान पायेंगे । किन्‍तु यहाँ जितना प्रस्‍तुत किया गया है वह एक अच्‍छे वेब डेवलपर के लिये पर्याप्‍त है ।  यहाँं अबतक प्रस्‍तुत सम्‍पूर्ण एचटीएमएल ट्यूटोरियल को एकसाथ प्रस्‍तुत कर रहे हैं । जिसके लिये आपको बार-खोजना न पडे । एचटीएमएल सीखें - हिन्‍दी में ।।   एचटीएमएल संरचना । एचटीएमएल हेड सेक्‍सन (शीर्ष विभाग) ।।   ए‍चटीएमएल हेड सेक्‍सन (मेटा, लिंक, स्क्रिप्‍ट, स्‍टाइल, बेस, टाइटिल) परिचय ।   एचटीएमएल बॉडी सेक्‍सन ।। DIV एलीमेण्‍ट का प्रयोग करके वेब टेम्‍प्‍लेट बनाना DIV एलीमेण्‍ट ।।   कमेण्‍ट ।।   DIV (डीआईवी)   ID & CLASS SELECTOR (आईडी व क्‍लास सेलेक्‍टर) II   सीएसएस स्‍टाइल (CSS Style)।। ...

सीएसएस का प्रयोग (How to Use CSS)

     सीएसएस का प्रयोग अत्‍यन्‍त सरल है । सीएसएस का प्रयोग आपका बहुत सारा समय व आपकी बहुत सारी मेहनत बचाने के साथ ही साथ आपके पेज को बेहतरीन सुन्‍दरता प्रदान करता है । इसके प्रयोग की तीन विधियाँ हैं । ये तीनों ही विधियाँ प्रयोज्य हैं अर्थात् इनमें से किसी भी विधि का प्रयोग आपको वांछित परिणाम प्रदान कर सकता है । सीएसएस प्रयोग विधि सीएसएस का प्रयोग निम्‍नलिखित तीन विधियों से किया जा सकता है । सीएसएस को एक अलग सीएसएस फाइल में लिखकर उसे एचटीएमएल पेज से लिंक करना । सीएसएस को एचटीएमएल पेज के हेड सेक्‍सन के अन्‍तर्गत स्‍टाइल टैग के अन्‍दर लिखना । सीएसएस को किसी भी टैग या एलीमेण्‍ट के अन्‍दर सीधे लिखना । सीएसएस का बाह्य प्रयोग -       सीएसएस को बाहर से लिंक करना सबसे बेहतरीन तरीका है । इस तरीके से आपकी कोडिंग फाइल बहुत बोझिल और बडी होने से बच जाती है । यदि हमें एक बहुत सारे ब्‍लाक्‍स का पेज बनाना है और हम हर ब्‍लाक को अलग अलग रंगों व तरीकों से सजाते हैं तो निश्चित ही हमारे पेज की कोडिंग फाइल बहुत बडी हो जायेगी जिसे सुधार कर...